Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी अनन्या संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से चर्चा में है। खबर थी की दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन दोनों के अलग होने की कोई भी वजह सामने नहीं आई। हालाकी अब आदित्य रॉय कपूर ने खुद अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है और एक चौकाने वाला खुलासा किया है।

एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी अनन्या संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey Breakup: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सभी जानते है की आदित्य रॉय कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहें थे। लेकिन उसके बाद पिछले महीने खबर आई की दोनों का ब्रेकअप हो गया।हालांकि, दोनों में से भी कभी किसी ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की।

ब्रेकअप की खबरों पर क्या बोले आदित्य रॉय कपूर?

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर से अनन्या पांडे संग ब्रेकअप की खबरों पर बात की गई तो उन्होंने कहा- ''मुझे लगता है कि मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में अक्सर चुप ही रहा हूं। मुझे चीजें इसी तरह से रखना पसंद है। मुझे कभी ऐसी जरूरत या चाहत महसूस नहीं हुई कि लोगों को मेरी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहिए। तो शायद यही वजह है मुझे चीजें इसी तरह से रखना पसंद है। मुझे कभी ऐसी जरूरत या चाहत महसूस नहीं हुई कि लोगों को मेरी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहिए। तो शायद यही वजह कि मैं चीजों को खुद तक रखता हूं, बजाए आप लोगों को बताने के कि आप उसे हर जगह फैला दें।

इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा- ''मुझे लगता है कि इसकी जरूरत ही क्या है? मुझे किसी ऐसी फालतू जानकारी को प्रोसेस करने में वक्त खराब करने की क्या जरूरत है? इससे मेरी कोई मदद नहीं होने वाली है। अब यह लगभग एक खेल बन चुका है जहां लोगों को पता है कि उनके ओपिनियन भी बाहर जा सकते हैं, तो उनके लिए यह जरूरी बन गया है कि अपनी राय दें। उन्हें लगभग हर चीज के बारे में कुछ ना कुछ कहना है।"

क्या सही में अलग हुए आदित्य और अनन्या?

आपको बता दें की पिछले महीने मीडिया को एक सूत्र से जानकारी मिली थी कि आदित्य और अनन्या ने ब्रेकअप कर लिया है। वहीं, पिछले कुछ समय से दोनों को साथ में स्पॉट भी नहीं किया जा रहा है।वरना दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते थे। आदित्य और अनन्या के अलग होने से उनके फैंस काफी दुखी हैं। हालांकि, यह अभी तक सामने नहीं आया है कि आखिर किस वजह से दोनों अलग हुए हैं।