Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अजय देवगन की फिल्म में होगा भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे महंगा क्लाइमेंस, दिवाली पर होगा धमाका!

फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लेकिन हाल ही में Cinejosh पर एक रिपोर्ट छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा क्लाइमैक्स सीन दिखाया जाएगा। जिसपर 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

अजय देवगन की फिल्म में होगा भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे महंगा क्लाइमेंस, दिवाली पर होगा धमाका!
Singham Again

इस साल अब तक अजय देवगन एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों के जरिए फैंस का मनोरंजन कर चुके हैं। लेकिन अभी 'क्लाइमेंस' तो बाकी है। अजय देवगन की पहली फिल्म शैतान, दूसरी फिल्म मैदान और तीसरी फिल्म औरों में कहां दम था, रिलीज हो चुकी है। हालांकि, इसमें सिर्फ शैतान को ही सबसे फैंस ने पसंद किया है।

दो फिल्मों को शूटिंग की बिजी है अजय

मौजूदा समय में अजय देवगन सिर्फ एक्टर ही नहीं प्रोड्यूसर भी हैं। उनके कई और बिजनेस भी सुर्खियों में हैं। लेकिन जानकारी के मुताबिक, अजय देवगन दो फिल्मों की साथ-साथ शूटिंग कर रहे हैं, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का शूट विदेश में चल रहा है। वहां से लौटने के बाद वो ‘दे दे प्यार दे 2’ पर काम शुरू करेंगे। लेकिन फैन्स को तो उनकी सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार है। जोकि दीवाली पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें क्या पसली में चोट के कारण रुकी थी सलमान खान की 'सिकंदर' की शूटिंग? 

अजय की फिल्म का होगा सबसे महंगा क्लाइमेंक्स!

सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और अक्षय कुमार नजर आएंगे। वहीं अर्जुन कपूर विलेन के रोल में है, जिनकी टक्कर इन सभी पुलिसवालों से होगी। ये भिड़त देखने में काफी मजा आने वाला है। फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लेकिन हाल ही में Cinejosh पर एक रिपोर्ट छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा क्लाइमैक्स सीन दिखाया जाएगा। जिसपर 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

अजय देवगन की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

बताया जा रहा है कि क्लाइमैक्स सीन को हैदराबाद में शूट किया गया है। इस एपिक सीन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान के बीच खूब एक्शन देखने को मिलने वाला है। दरअसल यह कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। वहीं सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अजय देवगन पहले पार्ट के लिए उन्होंने करीब 6, सीक्वल के लिए 20 करोड़ और तीसरे इंस्टॉलमेंट के लिए 10 गुना फीस बढ़ाई है। वो 50-60 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।