Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Rajesh Khanna को कभी भाव नहीं देती थी ये एक्ट्रेस, शादीशुदा होते हुए भी करते थे बेहद प्यार, लेकिन तरसते रहे उम्र भर

Rajesh Khanna Broken Love Story: दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना(Rajesh Khanna) को लेकर अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) ने एक शॉकिंग खुलासा कर हर किसी नींद उड़ा दी थी। उन्होंने राजेश खन्ना संग अपने रिश्ते और संबंध को लेकर काफी कुछ कहा था। उन्होंने ये भी कहा था कि जब वह छोटे कपड़े और साड़ी पहनकर उनके सामने जाती थीं, तब वे उन्हें देख कर क्या कहते थे? उनका रिएक्शन कैसा रहता था।

Rajesh Khanna को कभी भाव नहीं देती थी ये एक्ट्रेस, शादीशुदा होते हुए भी करते थे बेहद प्यार, लेकिन तरसते रहे उम्र भर

Rajesh Khanna Affair: बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे आप सब के चहेते राजेश खन्ना भले ही हमारे बीच में अब नहीं है, लेकिन उनके चर्चे बराबर होते रहते हैं। उनकी फिल्में और गाने आज भी दर्शकों को काफी पसंद है। बता दें कि फिल्मों और गाने की तरह राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चे में रही है। भले ही उनकी शादी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) संग हुई थी, लेकिन उनका नाम कई खूबसूरत एक्ट्रेस संग काफी बार जोड़ा गया था। उन  खूबसूरत एक्ट्रेस में एक थीं एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru)। आपको बता दें कि लंबे वक्त के बाद सोशल मीडिया पर अंजू महेंद्रू का 37 पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों के बारे में चर्चा की थीं और बताया कि 17 वर्षों में पहली बार उनसे बात करना कैसा अनुभव था। उनका ये इंटरव्यू साल 1987 का है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया संग शादी करने से पहले अंजू महेंद्रू को काफी पसंद करते थे। दोनों सालों तक लीव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इनका प्यार भरा रिश्ता दशकों तक सुर्खियों में रहा, यहां तक ​​कि तब भी जब वह डिंपल संग उनकी शादी भी हो गई तब भी। दोनों तकरीबन 7 साल तक रिलेशन में रहे। हालांकि, अंजू महेंद्रू संग राजेश खन्ना की कभी शादी नहीं हो पाई और अंत में इनका ब्रेकअप हो गया। बता दें कि राजेश खन्ना का नाम एक्ट्रेस टीना मुनीम के साथ भी काफी जोड़ा गया था। लेकिन ये रिश्ता भी बेहद जल्द खत्म होगा।

स्क्रीन पत्रिका में प्रकाशित 1987 के एक आर्टिकल के अनुसार, टीना मुनीम से रिश्ता तोड़ने और 'डिंपल से दोबारा शादी करने' के बाद लगभग दो दशकों तक राजेश खन्ना-अंजू महेंद्रू ने एक-दूसरे से बात नहीं की। आर्टिकल में राजेश खन्ना के जीवन की तीनों महिलाओं - अंजू, डिंपल और टीना - का इंटरव्यू लिया। साथ ही खुद 'काका' ने भी अपना बचाव किया और जो कुछ हुआ उस पर अपनी फीलिंग साझा किया था।

आर्टिकल के अनुसार, अंजू महेंद्रू ने कहा था कि करीब 17 सालों बाद उनकी लाइफ में पहली बार ऐसा हुआ जब वह राजेश खन्ना से बात बात नहीं की। राजेश खन्ना ने भी दूरी बना रही थी। यह बात दोनों को थोड़ा अजीब लगा। आर्टिकल में ऐसा बताया गया है कि अंजू अकेली ऐसी थीं जिन्होंने राजेश खन्ना के स्टारडम के बढ़ते प्रभाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया। वह कभी राजेश खन्ना को भाव नहीं देती थीं. वह उनकी सबसे बड़ी अलोचक थीं। वहीं राजेश खन्ना अंजू के मुंह से तारीफ सुनने के लिए हमेशा तरसते रहे। वे उन्हें अपनी फिल्मों के कुछ अंश दिखाते थे, लेकिन अंजू कभी उनकी तारीफ नहीं करती थीं। वह हमेशा उनकी आलोचना करती रहती थीं। वह खुद को उनकी सबसे बड़ी आलोचक कहती थी क्योंकि वह ऐसी ही थीं। अगर वह बुरे थे, तो उन्होंने हमेशा उन्हें बुरा ही कहा।  उन्हें खुश रखने के लिए उनकी प्रशंसा उन्होंने कभी नहीं किया। उनके अहंकार को बढ़ाने के लिए बहुत से लोग थे। वह हमेशा आलोचना के प्रति संवेदनशील रहे हैं और अंजू हमेशा बहुत स्पष्टवादी रही हैं।'

अंजू महेंद्रू के इस रवैये पर राजेश खन्ना ने कहा था,'मुझे प्रशंसा की उम्मीद नहीं थी। मुझे बस स्वीकृति की एक झलक चाहिए थी। एक ऐसा इशारा जो आश्वस्त करे। लेकिन वह हमेशा बेरहमी से आलोचना करती थी।' दूसरों के साथ अपने व्यवहार के विपरीत, राजेश खन्ना हमेशा अंजू का साथ पाने की तलाश में रहते थे। जब वह काम से वापस आते,तो अगर अंजू उस खूबसूरत बंगले में नहीं होती जो उन्होंने उसे गिफ्ट में दिया था, तो वह पागल हो जाते थे। वह उसके सभी दोस्तों को फोन करते और हर जगह उसका पीछा करते। आर्टिकल के  अनुसार, राजेश खन्ना ने 'कड़वाहट' से स्वीकार करते हुए कहा था कि दुनिया मेरे पीछे थी और मैं उसके पीछे था।'

आर्टिकल में आगे, राजेश खन्ना के सोच के बारे में बताते हुए अंजू ने ये भी कहा था, 'मूल रूप से वह बहुत रूढ़िवादी व्यक्ति हैं, फिर भी किसी तरह वह हमेशा आधुनिक लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं। मुझे पता है कि यह एक विरोधाभास है, लेकिन फिर राजेश खन्ना ऐसे ही हैं। उलझन हमारे रिश्ते का एक हिस्सा थी। अगर मैं स्कर्ट पहनती, तो वह झल्लाकर कहते, तुम साड़ी क्यों नहीं पहनती? अगर मैं साड़ी पहनती, तो वह अपनी नाक सिकोड़ते और कहते, तुम भारतीय नारी का रूप क्यों पेश करने की कोशिश कर रही हो?'