Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

चंद्रिका हुईं बेघर अदनान को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री और जानिए कैसे घर के अंदर- बाहर दोनों जगह शिवानी की लग रही क्लॉस

BB OTT 3 वीकेंड का वॉर: इस बार वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पत्ता साफ हो गया है। वो 5वीं कंटेस्टेंट हैं जो कि बेघर हुई हैं। शो से बाहर होने से पहले चंद्रिका को अनिल कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

चंद्रिका हुईं बेघर अदनान को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री और जानिए कैसे घर के अंदर- बाहर दोनों जगह शिवानी की लग रही क्लॉस
BB OTT 3 Weekend Ka War

BB OTT 3 वीकेंड का वॉर: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ‘वीकेंड का वॉर’ काफी रोमांचक रहा। वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली 5वीं कंटेस्टेंट बन गई हैं, तो अदनान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और उन्होंने आते ही घर में अपने टारगेट का नाम बता दिया है। शिवानी कुमारी को घर के अंदर अनिल कपूर और रवि किशन ने फटकार लगाई, तो घर के बाहर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो शिवानी का ब्वॉयफ्रेंड है।

रवि किशन और अनिल कपूर ने लगाई शिवानी की क्लॉस

‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड की शुरुआत शिवानी से हुई। अनिल कपूर स्टेज पर आए और उन्होंने शिवानी से कहा कि ‘क्या वो सच में बदतमीज हैं या फिर नामसझ होने की एक्टिंग करती रहती हैं’। इसके बाद शो में एंट्री हुई भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की। रवि किशन ने भी शिवानी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि ‘आप औरेया से आती हैं, वहां कितनी प्यारी भाषा बोली जाती है, लेकिन आप भाषा की आड़ में रणवीर को छेड़ती हैं और बेधड़क बदतमीजी करती हैं’। रवि किशन ने कहा कि ‘आप इस बात का फायदा नहीं उठा सकती कि गांव से हैं, गांव वाले ऐसे नहीं होते’। जिसके बाद रवि किशन की बात सुनकर शिवानी रोने लगती हैं और मम्मी की कसम खाती हैं।

ये भी पढ़े Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Boyfriend: सामने आया शिवानी कुमारी का हॉ ब्वॉयफ्रेंड, बताई कहानी फिर किए कई खुलासे

विशाल के पेरेंट्स ने किया बेटे का सपोर्ट

इसके बाद शो में विशाल के मम्मी-पापा की एंट्री हुई। उनको देखते ही विशाल फूट-फूटकर रोने लगे। विशाल के मम्मी पापा ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है, सारा देश देख रहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इसके बाद वो बिना अरमान मलिक का नाम लिए कहते हैं कि उनके बेटे को जो लोग भी जज कर रहे हैं, उनको बता दें कि 20 दिन में कोई किसी को जज नहीं कर सकता है।

बेघर होने से पहले वड़ा पाव गर्ल पर बरसे अनिल कपूर

इसके बाद शो में एलिमिनेशन का नंबर आया। वीकेंड के वॉर में इस बार वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पत्ता साफ हो गया है। वो 5वीं कंटेस्टेंट हैं जो कि बेघर हुई हैं। शो से बाहर होने से पहले चंद्रिका को अनिल कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

अदनान शेख ने एंट्री करते हुए बताया अपने दुश्मन का नाम

इसके बाद शो में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। अनिल कपूर ने शो में अदनान शेख का स्वागत किया और बताया कि उस कंटेस्टेंट के सोशल मीडिया पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलेवर्स हैं। इसके बाद अनिल कपूर अदनान से पूछते हैं कि क्या इस बार फिर से हिस्ट्री रिपीट होगी। इस पर उन्होंने खुद को विनर बताया और कहा कि शो में उनके दुश्मन लवकेश कटारिया हैं।

सामने आया शिवानी का ब्वॉयफ्रेंड

अब आपको शो के बाहर की एक न्यूज बताते हैं, जहां पर एक व्यक्ति जिनका नाम अमित मिश्रा बताया जा रहा है, उन्होंने दावा किया है कि वो शिवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। उन्होंने कहा 'हमने तीन साल पहले एक साथ काम शुरू किया था। उस समय वो वायरल हुई थी। हमारा कोलैबरेशन हुआ था। धीरे-धीरे दोस्ती हुई, अटैचमेंट हुआ फिर प्यार हुआ और एक-दूसरे को प्रपोज किया। अब मुद्दा ये है कि वो बिग बॉस में जा चुकी है और घर में इस बात से इनकार कर रही है कि वो किसी लड़के को नहीं जानती उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। वो झूठ क्यों बोल रही है, बल्कि उसके घर में मेरे को सब जानते हैं। फिर सबके सामने वो झूठ क्यों बोल रही है। मुझे लगा पहले कि ये सिर्फ एक गेम होगा, लेकिन चीजें अब ओवर लिमिट होती जा रही हैं। ऐसा क्यों कर रही है ये जवाब चाहिए बस।'