Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने डॉक्टर संग बाहर आकर दी हेल्थ अपडेट, जानिए एक्टर को कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी!

Govinda Health Update: गोविंदा की वाइफ सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शेयर की। सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा बेहतर हैं और दो दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। वो अपने परिवार के साथ घर पर रहेंगे। 

Govinda Health Update: एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बुधवार को उनकी हेल्थ अपडेट मीडिया को दी। वो मीडिया के सामने अपन डॉक्टर के साथ आईं, और बताया कि गोविंदा अब बिल्कुल ठीक हैं। वो जल्द ही डिसचार्ज होंगे। साथ ही सुनीता ने सभी से प्रार्थना और चिंता करने के लिए धन्यवाद कहा।

वाइफ सुनीता ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट

गोविंदा की वाइफ सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शेयर की। सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा बेहतर हैं और दो दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। वो अपने परिवार के साथ घर पर रहेंगे। सुनीता ने कहा कि वो बेहतर हैं। हम उन्हें आज सामान्य वार्ड में भर्ती कराएंगे। वो कल से काफी बेहतर हैं। उन्हें दो दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। सभी की दुआओं से वह ठीक हो गए हैं। उनके बहुत सारे फैंस हैं, इसलिए लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मैं फैंस से कहना चाहूंगी कि वे घबराएं नहीं, वो ठीक हैं।

ये भी पढ़ें तलाक की खबरों के बीच उर्मिला मातोंडकर का सहारा बने सलमान खान! Bigg Boss 18 का बनेंगी हिस्सा

जब एक्टर को लगी गोली सुनीता घर पर नहीं थी

एक्टर गोविंदा के साथ जब ये हादसा हुआ। उस समय उनकी पत्नी सुनीता आहुजा घर पर नहीं थीं। सुनीता बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए गई हुईं थीं, लेकिन खबर मिलते ही वो तुरंत वापस लौट भी आईं। सुनीता ने सभी चाहनेवालों का आभार जताया है। उनका ये भी कहना है कि एक महीने के अंदर गोविंदा फिर से नाचने लगेंगे और घबराने की कोई बात नहीं है, उन्हें 2-3 दिन में घर भी ले जाया जाएगा। गोविंदा को जैसे ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तभी मौके पर उनकी बेटी टीना भी पहुंची थी।

गोविंदा क पैर में लगी थी गोली

मुबंई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे की है। जब गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई, जब वो उसे अलमारी में वापस रख रहे थे। उस समय वे कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया था कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर है। वे अभी भी अस्पताल में हैं।

रिपोर्ट - सुधीर पाल