Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sridevi की बर्थ एनिवर्सरी पर बॉयफ्रेंड संग तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया के साथ मांगी मन्नत

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की 61वीं जयंती के अवसर पर उनकी बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा की तरह इस बार भी तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। हालांकि, इस बार वह अपने कथित बॉयफ्रेंड  शिखर पहाड़िया संग दिखाई दीं। तिरुपति से रूमर्ड कपल का  एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ-साथ पूजा अर्चना करते हुए दिख रहे हैं। 

Sridevi की बर्थ एनिवर्सरी पर बॉयफ्रेंड संग तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया के साथ मांगी मन्नत

हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने चाहने वालों के दिलों में बसती हैं। आज अगर श्रीदेवी हमारे बीच होती तो वह अपने चाहने वालों और परिवार के साथ अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं।  13 अगस्त को उनकी 61वीं जयंती के मौके पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां को याद किया। हमेशा की तरह इस बार भी जाह्नवी अपनी मां की सबसे फेवरेट जगह पर गईं। जहां पर अक्सर श्रीदेवी भी जाया करती थीं। आपको बता दें कि श्रीदेवी को तिरुपति मंदिर जाना काफी पसंद था। वह अक्सर यहां आकर उनके दर्शन करती थीं। श्रीदेवी की तरह अब उनकी बेटी जाह्नवी उनके नक्शे कदम पर चल कर श्रीदेवी के सपनों को पूरा कर रही हैं। 

अपनी मां की 61वें जयंती के मौके पर जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचीं। वह उनके साथ  आशीर्वाद लेती नजर आईं। इस दौरान जाह्नवी को पीले रंग की साड़ी और टील ब्लाउज में काफी प्यारी लगीं। वहीं शिखर ने ट्रेडिशनल आउटफिट में हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक साथ पूजा करते हुए देखा जा सकता है। 

आपको ये भी बता दें कि जाह्नवी ने अपने मां को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम  पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें वह अपनी श्रीदेवी के साथ बैठी हुई दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा आई लव यू'।

बोनी कपूर ने भी किया याद

इससे पहले बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी की एक एडिट फोटो पोस्ट की.इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी जान।'

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

श्रीदेवी की करियर

श्रीदेवी का जन्म 1963 में हुआ था और उन्होंने तमिल फिल्म कंधन करुणई से चार साल की छोटी सी उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 1979 में फिल्म 'सोलवा सावन' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, लेकिन 1983 में जीतेंद्र के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला' में काम करने के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा. वह कुछ ही सालों  में बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गईं। वह चांदनी, मिस्टर इंडिया, नगीना, सदमा, चालबाज, लाडला, लम्हे, खुदा गवाह, कर्मा जैसी कई बड़ी बजट की फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' थी, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

श्रीदेवी की शादी और निधन

श्रीदेवी ने 2 जून 1996 को निर्माता बोनी कपूर के साथ शादी की. कपल ने 1997 में अपने पहले बच्चे जाह्नवी कपूर और 2000 में ख़ुशी कपूर का स्वागत किया। उन्होंने 24 फरवरी, 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली, जहां वह मोहित मारवाह की शादी के समारोह में शामिल होने गई थीं।