Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल को मिला देश के सबसे अमीर व्यक्ति का आशीर्वाद, वीडियो होने लगा वायरल

दीपिका और रणवीर सिंह की बेटी से मिलने के लिए मुकेश अंबानी पहुंचे। उन्हें एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। वायरल भयानी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मुकेश अंबानी के काफिले में शामिल गाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल को मिला देश के सबसे अमीर व्यक्ति का आशीर्वाद, वीडियो होने लगा वायरल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। दीपिका पादुकोण ने रविवार 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। दीपिका की डिलीवरी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। डिलीवरी के बाद कई लोग दीपिका और रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने के पहुंचे। जिसमें उनके करीबी और शुभचिंतक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी

दीपिका और रणवीर सिंह की बेटी से मिलने के लिए मुकेश अंबानी पहुंचे। उन्हें एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। वायरल भयानी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मुकेश अंबानी के काफिले में शामिल गाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़ें Devara Trailer: डबल रोल में जूनियर NTR करेंगे धमाल, खूंखार टक्कर देने को सैफ भी तैयार, जान्हवी के लुक की होने लगी तारीफ!

पूरी हुई रणवीर-दीपिका की मुराद

दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए परिवार बहुत जरूरी है क्योंकि उन्हीं की वजह से इंडस्ट्री में सफलता मिलने के बावजूद भी मैं जमीन से जुड़ी हुई है। दीपिका ने आगे कहा कि मैं अपने बच्चों को भी ऐसी ही परवरिश देने वाली हूं। वहीं, रणवीर सिंह भी काफी खुश हैं। उन्होंने बताया था कि वो एक लड़की चाहते हैं। अब रणवीर की मुराद पूरी हो गई है।

दीपिका लेंगी काम से छुट्टी

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी। दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वो अजय देवगन की सिंघम अगेन में दिखाई देंगी। जिसके क्लाइमेंस को लेकर काफी बज बना हुआ है।