Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

निक जोनस ने बता डाली वजह कि उन्हें भारतीय क्यों कहते हैं 'नेशनल जीजू'

अमेरिकी गायक ने एक बातचीत के दौरान बताया, “जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने प्रियंका से शादी की है। जब हमारी शादी हुई तो ये हैशटैग शुरू हुआ। मैं 'नेशनल जीजू' था। जीजू का मतलब है बड़ी बहन का पति, इसलिए प्रभावी रूप से मैं भारत का बड़ा भाई हूं।

निक जोनस ने बता डाली वजह कि उन्हें भारतीय क्यों कहते हैं 'नेशनल जीजू'

निक जोनास का अपने भारतीय प्रशंसकों के साथ-साथ पैपराजी से भी खास रिश्ता है। गायक निक जोनस ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के कारण 'नेशनल जीजू' कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक साक्षात्कार में निक ने उन्हें दिए गए 'जीजू' टैग के पीछे का कारण बताया।

इसे भी पढ़िये - इमरान हाशमी संग अपने रिश्तों को लेकर ये क्या कह गईं तनुश्री दत्ता, इमरान भी सोचने लगे !

निक जोनस ने बताया उन्हें क्यों कहा जाता है 'नेशनल जीजू

अमेरिकी गायक ने एक बातचीत के दौरान बताया, “जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने प्रियंका से शादी की है। जब हमारी शादी हुई तो ये हैशटैग शुरू हुआ। मैं 'नेशनल जीजू' था। जीजू का मतलब है बड़ी बहन का पति, इसलिए प्रभावी रूप से मैं भारत का बड़ा भाई हूं। शो के होस्ट ने भारत में जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट की एक क्लिप भी चलाई, जिसमें जो जोनास और केविन जोनास ने उनका परिचय "जीजू" के रूप में कराया।

निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

1 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर के राजसी उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे। दंपति ने 15 जनवरी, 2022 को उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। मालती प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा का मिड नेम दर्शाता है, जबकि मैरी निक की मां डेनिस जोनास से जुड़ा है।

निक जोनास का संगीत और अभिनय करियर

निक का पहला स्टूडियो एल्बम निकोलस जोनास था, जो 2005 में रिलीज़ हुआ था। गायक के फेमस सिंगल्स में चेन्स, जेलस, गुड थिंग और बेकन शामिल हैं। उन्होंने संगीतमय नाटक - ए क्रिसमस कैरोल (2000) से अपने अभिनय की शुरुआत की।  2025 में रिलीज़ में भी उनकी कुछ फिल्म रिलीज होने की उम्मीद है। 

निक का पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट - नाइट एट द म्यूज़ियम: बैटल ऑफ़ द स्मिथसोनियन (2009) था। बाद में उन्होंने जुमांजी: वेलकम टू द जंगल (2017), जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल (2019) और लव अगेन (2023) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया। निक की हालिया फिल्म 2024 में रिलीज़ रॉबर्ट श्वार्टज़मैन की कॉमेडी-ड्रामा - द गुड हाफ थी। निक अगली बार जॉन कार्नी की म्यूजिकल-कॉमेडी - पावर बैलाड में दिखाई देंगे। जो 2025 में रिलीज होने वाली है।