Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, ट्रैक सूट में दिखाया संस्कारी अवतार, बोलीं - मैं फिल्मी हूं

Priyanka Chopra Celebrated Karwa Chauth: प्रियंका चोपड़ा ने भी लंदन में अपना करवा चौथ 2024 बेहद शानदार तरीके से मनाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह और  अपने पति- निक जोनस संग मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, ट्रैक सूट में दिखाया संस्कारी अवतार, बोलीं - मैं फिल्मी हूं

Priyanka Chopra Clebrated Karwa Chauth: ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति निक जोनस के साथ एक झलक सोशल मीडिया पर साझा कीं। देसी गर्ल ने लंदन में पति के साथ त्यौहार मनाया इसके बाद सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेर कीं। उन्होंने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है। 
 
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मरून सूट में दिख रही हैं। लाल दुपट्टे के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए ग्लोबल स्टार ने कैप्शन में लिखा -'करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी करवा चौथ और हां मैं फिल्मी हूं।'

साझा की गई पहली तस्वीर में निक एक गिलास से प्रियंका को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पूजा की थाली पकड़े हैं। इस दौरान जोड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ वीडियो कॉल पर बात करते भी नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम वाला एक नोट पढ़ते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपनी मेंहदी दिखाई, जिसमें दिल का डिजाइन बना हुआ है। सेल्फी में निक भी नजर आ रहे हैं।

Anil Kapoor के घर बॉलीवुड हसीनाओं से सजी करवा चौथ की महफ़िल ! शिल्पा, रवीना, मीरा सहित कई सितारें पहुंचे करवा मनाने 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका-निक की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। अभिनेत्री हाल ही में मुंबई में फिल्म ‘पाणी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। इस फिल्म को वो प्रोड्यूस कर रही हैं।

आने वाली फिल्में
अब काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों में ‘सिटाडेल सीजन 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका की झोली में फ्रैंक इ फ्लावर्स द्वारा निर्देशित ‘द ब्लफ’ भी है। इसमें वह लीड रोल निभाती नजर आएंगी।