Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति हुई जब्त, मंडरा रहा जेल जाने का खतरा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

फ़िल्म को बनाने के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैक ऑफ़ इंडिया की बांद्रा, मुंबई शाखा से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था और अभिनेता अभी तक लोन नहीं चुका पाए हैं।

राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति हुई जब्त, मंडरा रहा जेल जाने का खतरा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

राजपाल यादव ने सौ से ज़्यादा फ़िल्मों में अपने हास्य अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अभिनेता ने 2012 में अता पता लापता फ़िल्म का निर्देशन भी किया था। इस फ़िल्म को बनाने के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैक ऑफ़ इंडिया की बांद्रा, मुंबई शाखा से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था और अभिनेता अभी तक लोन नहीं चुका पाए हैं।

इसे भी पढ़िये - तुषार कपूर की शादी से लेकर ‘मां न बनना देश के लिए मेरा कॉन्ट्रीब्यूशन’ स्टेटमेंट तक क्या-क्या रहा वायरल?

शाहजहांपुर में करोड़ों की संपत्ति जब्त

अब बैंक अधिकारियों ने राजपाल की उनके गृह नगर शाहजहांपुर में करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे और संपत्ति पर एक बैनर लगा दिया। बैनर पर लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की है और इस पर किसी भी तरह की खरीद या बिक्री नहीं की जा सकती।  उसी संपत्ति को 5 करोड़ रुपये का लोन न चुकाने के आरोप में जब्त कर लिया गया।

2018 में हो चुकी है जेल

2018 में राजपाल यादव को इसी मामले में लोन न चुका पाने के कारण तीन महीने की जेल की सज़ा भी काटनी पड़ी थी। 2023 में अभिनेता ने जेल में अपने अनुभव के बारे में बात की थी और यहां तक कि यह भी बताया था कि उन्होंने कैदियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की थीं। "मैंने सभी कैदियों को इकट्ठा किया, मैंने अनुमति ली और कार्यशालाएँ आयोजित कीं। कार्यशाला के दूसरे दिन, जिन लोगों को टहलने या जीवन में कुछ भी करने की इच्छा नहीं थी, वे मुस्कुरा रहे थे। जिन लोगों के जीवन में कोई दिशा नहीं थी, उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया" यादव ने बताया।