Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

शाहरुख खान को मिला वो सम्मान जो नहीं कर सका कोई बॉलीवुड एक्टर हासिल, फ्रांस में चलता है किंग खान का सिक्का!

शाहरुख खान के कई फैंस इस बात की खुशी मना रहे हैं कि कि पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में, जहां पर शाहरुख खान का वैक्स स्टैचू भी है। वहां पर उनके नाम पर गोल्ड कॉइन जारी किया गया है, लेकिन ये सच नहीं है। 

शाहरुख खान को मिला वो सम्मान जो नहीं कर सका कोई बॉलीवुड एक्टर हासिल, फ्रांस में चलता है किंग खान का सिक्का!
Shahrukh khan

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के चाहने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी लाखों की संख्या में हैं। सिर्फ ये ही नहीं कई देश शाहरुख खान के सम्मान में कई ऐसी चीजें कर चुके हैं, जो शाहरुख खान को नायक से महानायक की भूमिका में ले जाती है। हाल ही में एक फैन ने शाहरुख खान के नाम पर सोने के सिक्के की फोटो शेयर की। जिसके बाद वो फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई।

वायरल हुई शाहरुख खान के सिक्के की फोटो

भारत सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित शाहरुख खान एकलौते बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनके नाम के सोने के सिक्के फ्रांस की राजधानी पेरिस के फेमस ग्रेविन म्यूजियम ने छापे हैं। सोने के सिक्के उनकी तस्वीर और नाम भी छपा है। हालांकि ये सिक्का साल 2018 में जारी किया गया था, लेकिन एक फैन ने हाल ही में सिक्के की फोटो शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई। अब किंग खान के फैंस गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।

ये भी पढ़े Bigg Boss OTT 3: कृतिका और शिवानी कुमारी के बीच की बहस पहुंची धक्का मुक्की तक, लवकेश ने शिवानी के हाथ से छुड़ाया चाकू

क्या है इसकी सच्चाई?

शाहरुख खान के कई फैंस इस बात की खुशी मना रहे हैं कि कि पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में, जहां पर शाहरुख खान का वैक्स स्टैचू भी है। वहां पर उनके नाम पर गोल्ड कॉइन जारी किया गया है, लेकिन ये सच नहीं है। शाहरुख को ये सम्मान साल 2018 में ही दिया गया था। एक्टर के फैन ने ट्विटर पर सिक्के की फोटो भी शेयर की थी।

ये भी पढ़े साड़ी पहने महिला ने किया 'तौबा-तौबा' का वायरल हुक स्टेप, खुद विक्की कौशल बोले 'WOW'

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की अगली फिल्म 'किंग' है। बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।