Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sonakshi की शादी के 51 दिन बाद, दामाद जहीर इकबाल को लेकर ये क्या बोल गए शत्रुघ्न सिन्हा? कहा- 'साथ खड़ा नहीं रहूंगा...'

Shatrughan Sinha On Sonakshi Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ वेडिंग को 2 महीने होने वाले हैं।  कपल की सीक्रेट शादी को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी बेटी की शादी की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। उनकी बेटी की शादी को 'लव जिहाद' कह उनके परिवार को निशाना बनाया गया था। हालांकि, अब लंबे समय बाद सोनाक्षी-जहीर की शादी को लेकर अभिनेता ने बात की। उन्होंने सोनाक्षी की शादी पर उठाए गए उन सभी सवालों का जवाब दिया।

Sonakshi की शादी के 51 दिन बाद, दामाद जहीर इकबाल को लेकर ये क्या बोल गए शत्रुघ्न सिन्हा? कहा- 'साथ खड़ा नहीं रहूंगा...'

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल  की शादी 23 जून को शत्रुघ्न सिन्हा के मुबंई वाले पर हुई थी। अलग-अलग धर्म से संबंध रखने की वजह से कपल ने सिविल मैरिज करने का फैसला किया था। कपल की शादी बहुत धूमधाम से हुई थीं। हालांकि, सोनाक्षी की शादी को लेकर अटकलें भी लगाई कि सोनाभी की शादी से उनका परिवार काफी खफा है। उनकी शादी उनके घरवालों के खिलाफ हुई।उनके भाई लव और कुश इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे। वे दोनों जहीर इकबाल को सिन्हा फैमिली का दामाद नहीं बनाना चाहते थे। अगर, सोनाक्षी के आगे उनके परिवार को झूकना पड़ा था। सोनाक्षी की लव मैरिज की वजह से उनके पिता  शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव-कुश बेहद खफा हैं।

यूं तो इन अटकलों पर शत्रुघ्न सिन्हा कई बार सफाई दे चुके हैं। वहीं वे कई बार अपनी बेटी का फेवर कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी परिवार के खिलाफ होने वाली बातों पर रिएक्शन दिया। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने आईएएनएस से बात की। इस बातचीत में उन्होंने सोनाक्षी-जहीर को 'मेड फॉर ईच अदर' करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी उनके आशीर्वाद से ही हुई है। दोनों ने  'गैरकानूनी' या 'गैर-संवैधानिक' काम नहीं किया है। वे उनके फैसले की सराहना करते हैं।

बेटी साथ हमेशा रहेंगे खड़ा
शत्रुघ्न सिन्हा  का कहना है कि अगर  वे अपनी बेटी के साथ खड़ा नहीं  रहेंगे, तो कौन खड़ा होगा।  वे अपनी पत्नी पूनम सिन्हा  के साथ अपनी बेटी की शादी का जश्न मनाने और उनका साथ देने के लिए खड़े थे। वह पल उनके लिए और उनके परिवार के लिए खुशी का पल था। हर मां-बाप अपने बच्चों के खुशी के लिए वो सब करते हैं जो उन्हें चाहिए होता है। वे दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। 

परिवार में अनबन की रहीं खबरें

आपको याद  दिला दें कि जब सोनाक्षी की शादी रस्में की जा रही थीं, तब उन रस्मों को उनके किसी भाई ने (लव और कुश) ने पूरा नहीं किया था। ऐसे में खबरें आईं कि सोनाक्षी का अपने भाई लव के साथ मनमुटाव है। इसी कारण वह बहन की शादी में शामिल नहीं हुए थे। जब ये खबरें सनसनी बन गईं तब शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने साफ किया कि उनके परिवार को निशाना ना बनाया जाए। वह ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

परिवार के खिलाफ बातें पसंद नहीं करेंगे: शत्रुघ्न सिन्हा

टाइम्स नाऊ से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि हमने बहुत बड़े-बड़े क्राइसेस देखे हैं, ये तो कुछ भी नहीं है। किसी भी तरह की परेशानी की बात नहीं। शादी को लेकर जो हुआ, हम एक सामान्य परिवार की तरह हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि हमें इतना टारगेट क्यों किया जा रहा? हमने नहीं कहा कि हमें इतनी अटेंशन इस बात के लिए दीजिए। पहली बार कोई इंटरफेथ मैरिज नहीं कर रहा। मैं सबको बता देना चाहता हूं कि ये मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा कि मेरे परिवार को निशाना बनाया जाए।आखिर कौन से परिवार में मनमुटाव नहीं होते हैं। परिवार की बातें परिवार में ही अच्छी लगती हैं। ऐसा कई बार होता है कि हम एक दूसरे से सहमत नहीं होते, लेकिन आखिर में हम परिवार हैं। हमें कोई तोड़ नहीं सकता। मुझे पता है कि जहीर उसे खुश रखेगा।