Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Zaheer Iqbal संग शादी के ढाई महीने बाद Sonakshi Sinha ने बताई रिश्ते की सच्चाई, कहा- 'मेरी मां ने तो खुद लव मैरिज की'

Sonakshi Sinha News: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल तक डेट करने के बाद 23 जून को मुंबई में सिविल मैरिज की थी।  उसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज की। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल हुए। हालांकि, इंटरफेथ मैरिज होने की वजह से इनकी शादी काफी विवादों में रही है। अब शादी के 2 महीने बीत जाने के बाद सोना ने अपनी मां पूनम सिन्हा के रिएक्शन के बारे में खुलासा किया है।  

Zaheer Iqbal संग शादी के ढाई महीने बाद Sonakshi Sinha ने बताई रिश्ते की सच्चाई, कहा- 'मेरी मां ने तो खुद लव मैरिज की'

Sonakshi Sinha News: शत्रुघ्न सिन्हा  (Shatrughan Sinha) पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) की एक्ट्रेस बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के बाद लगातार खबरों में हैं। एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग उनकी शादी को  ढाई महीने हो चुके हैं। शादी के बाद सोनाक्षी लगातार इंटरव्यू भी दे रही हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में काफी कुछ दिल खोल कर बातें भी कर रही हैं। हालांकि, जैसा कि आप जानते हैं कि सोनाक्षी की शादी को लेकर काफी विवाद भी मचा हुआ था। अलग-अलग धर्म के होने के नाते सोनाक्षी-जहीर को काफी निशाना बनाया गया था। वहीं इंटरफेथ मैरिज की वजह शत्रुघ्न सिन्हा को भी लोगों ने आंड़े हाथों लिया था। यूं तो शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के शादी के फैसले पर काफी प्राउड फील करते हैं। हालांकि, सोनाक्षी की शादी पर उनकी मां का क्या रिएक्शन था, इस बारे में पहली बार सोनाक्षी ने खुलासा किया है। 

'जूम' संग बात करते हुए सोनाक्षी ने अपनी मम्मी पूनम के रिएक्शन के बारे में बात की। सोनाक्षी का कहना है कि जहिर संग मेरे रिश्ते के बारे में उनकी फैमिली और उनके करीबी दोस्तों को काफी सालों से पता था। दोनों ने किसी से कुछ नहीं छुपाया था।  सोनाक्षी का कहना है कि उनके  पापा शत्रुघ्न सिन्हा को कभी भी उनकी शादी को लेकर कोई एतराज नहीं था। वे  काफी खुश थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी ने कहा कि उनके पापा अक्सर ये कहते थे,'जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी'। सोनाक्षी का ये भी कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा बहुत पहले जहीर से मिल चुके थे। वे उन्हें बेहद प्यार करते हैं। सोनाक्षी ने आगे बताया कि उनके पिता और पति जहीर का बर्थडे भी एक दिन के अंतर में आता है।  शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन 9 दिसंबर को है और जहीर का 10 दिसंबर को। ऐसे में दोनों का जन्मदिन एक जैसा ही लगता है।  

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

आगे बातचीत में सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम सिन्हा के रिएक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा- मेरी मां जहीर को जानती थीं। वह पहली ऐसी सख्स हैं जिन्हें पता था कि सोनाक्षी के दिल में कौन है। उन्होंने खुद लव मैरिज की थी और उन्हें पता है कि यह कैसे होगा।