Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Stree 2 box office collection 2024: बॉक्स ऑफिस पर स्त्री-2 का तूफान, वीकेंड पर लगाई ऊंची छलांग

"स्त्री 2 (Stree 2) ने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 64 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने 360 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग के कारण फिल्म दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है।

Stree 2 box office collection 2024: बॉक्स ऑफिस पर स्त्री-2 का तूफान, वीकेंड पर लगाई ऊंची छलांग

2024 में बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्में तहलका मचा रही हैं। एक के बाद एक भूतिया फिल्में दर्शकों को खूब भा रही हैं। जहां सबसे पहले शैतान का जादू सिर चढ़कर बोला। फिर मुंज्या फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई। वहीं अब स्त्री-2(Stree 2) ने सिनेमाघरों में तूफान मचा रखा है। जब ये फिल्म रिलीज हुई है तबसे हर किसी के मुंह पर इस फिल्म का नाम है। ब्लॉकस्टर फिल्मों के स्त्री-2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। 64 करोड़ की ओपनिंग के साथ ये साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई हैं।1 हफ्ता बीत जाने के बाद भी लोगों में फिल्म देखने का क्रेज खत्म नहीं हो रहा। वीकेंड में फिल्म ने एक बार फिर बंपर कमाई की। 

ये भी पढ़ें- जब 'स्त्री-2' ने तोड़ा 'गदर-2' का रिकॉर्ड, तो 'तारा सिंह' नहीं रोक पाए अपने इस रिएक्शन को, कह दी बड़ी बात!

400 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी Stree 2

बता दें बीते शनिवार का दिन Stree 2 के लिए शानदार रहा। जहां फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी। 64 करोड़ की ओपनिंग के साथ उसने गदर-2  31.07 करोड़,जवान 30.10 करोड़,बाहुबली-2 हिंदी 26.50 करोड़ ,द कश्मीर फाइल्स  24.80 करोड़,पठान 22.50 करोड़ ,केजीएफ2  18.25 करोड़ को पीछे छोड़ दिया। अभी तक स्त्री- 2 कुल 360 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जल्द ही ये फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री-2 का तलहका 

कुल मिलाकर जबसे स्त्री-2 रिलीज हुई है इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलक मचा रखा है। पहले वीकेंड ही फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं दूसरे शनिवार को फिल्म ने 33.80 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद है आने वाले दिनों में ये नंबर और ज्यादा बढ़ सकता है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में स्त्री-2 को दर्शक पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो हॉरर कॉमेडी से भरपूर स्त्री-2 ने 456 करोड़ की कमाई की है। 

फैंस को रास आई फिल्म की कहानी 

वहीं फिल्म की स्टोरी लाइन दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। जहां इस बार चंदेरी का सामना स्त्री नहीं बल्कि सरकटे से हुआ। स्त्री की बेटी श्रद्धा कपूर का एंगल भी लोगों को समझ में आया। वहीं जैसे राजकुमार ने चंदेरी को स्त्री से बचाया था ठीक उसी तरह इस बार सरकटे को भी सबक सिखाया। फिल्म में राजकुमार राव,श्रद्धा कपूर,पकंज त्रिपाठी ,अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।