Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Stree 2 के कोरियोग्राफर Jani Master पर 21 साल की महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'सेट पर किया कई बार रेप'

Stree 2 Choreographer: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का मशहूर गाना 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' को कोरियोग्राफ करने वाले कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है।

Stree 2 के कोरियोग्राफर Jani Master पर 21 साल की महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'सेट पर किया कई बार रेप'

मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा जिन्हें जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है पर एक 21 साल की महिला ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।  उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर  हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस थाने में केस भी दर्ज किया जा चुका है।  बता दें कि हाल ही में शेख जानी बाशा राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' में चार्टबस्टर गाने 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में थे। जानी केवल बॉलीवुड में ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं।  बता दें कि इस केस और आरोप पर जानी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थी और उसने बताया कि आउटडोर शूटिंग के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में कहा गया है कि महिला ने जानी मास्टर पर चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद तथा नरसिंगी स्थित अपने आवास पर कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला अब नरसिंगी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जानी मास्टर पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और किसी अन्य व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुँचाने सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तेलंगाना की महिला सुरक्षा विंग (WSW) की महानिदेशक शिखा गोयल ने सख्त जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।