Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

दीपिका पादुकोण बनेंगी जुड़वां बच्चों की मां? मैटरनिटी फोटोशूट के बाद लगाई जा रही हैं अटकलें

Deepika Padukone Maternity Shoot: दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में है। हाल ही में मॉम टू बी ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपना मैटरनिटी शूट कराया है। फोटो में दीपिका का बेबी बंप देख फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं  कि वह जुड़वा बच्चों को जन्मदिन देने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण बनेंगी जुड़वां बच्चों  की मां? मैटरनिटी फोटोशूट के बाद लगाई जा रही हैं अटकलें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी बेताब हैं। कपल कभी भी पैरेंट्स बन सकता है। हाल ही में दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवा कर हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। हालांकि, फोटो में दीपिका का बेबी बंप देख फैंस ये कयास लगाने लगे हैं कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
बता दें कि हाल ही में दीपिका ने अपने मैटरनिटी शूट की तस्वीरों को शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्हें रणवीर सिंह के साथ गजब का पोज देते हुए देखा गया। फोटो में वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। दोनों को एक साथ देख फैंस बेहद खुश हैं। 

अब दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दीपिका की कुछ समय पहले ही फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दीपिका के अलावा प्रभास और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। वहीं अब वह सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं।रणवीर की बात करें तो वह सिंघम अगेन के अलावा डॉन 3 में नजर आने वाले हैं। रणवीर को डॉन के रूप में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।