Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

जाकिर इकबाल ने की गणेश आरती तो उठ गए सवाल, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई सोनाक्षी सिन्हा, पढ़िए पूरी खबर

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश की आरती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को नीले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है।

जाकिर इकबाल ने की गणेश आरती तो उठ गए सवाल, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई सोनाक्षी सिन्हा, पढ़िए पूरी खबर

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अपनी शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। सोनाक्षी ने गणपति आरती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए- ' No Entry 2 को लेकर ये क्या बोल गए Fardeen Khan? गुस्से में कहा- 'बोनी कपूर से सवाल करो ना...' 

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश की आरती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को नीले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं, जहीर हल्के नीले और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब एक जोड़ा ईमानदारी से एक-दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करता है, तो प्यार सम्मान के रूप में बढ़ता है, शादी के बाद हमारा पहला गणपति पूजन।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल 

इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें धर्म को लेकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, "क्या वह मस्जिद जाकर नमाज अदा करेगी? वह केवल मूर्तियों की पूजा करना चाहती है, लेकिन अल्लाह की नहीं।

एक अन्य ने कहा, "यह किस तरह का मुसलमान है। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं क्योंकि आप एक मुसलमान हैं, आपको केवल अल्लाह पर विश्वास करना चाहिए।" एक और नाराज यूजर ने कहा, "अरे जहीर भाई, आप क्या कर रहे हैं?" एक ट्रोलर ने कहा, "वह एक मुसलमान है, उसके लिए शर्म की बात है।" एक व्यक्ति ने सोनाक्षी से सवाल किया, "देखते हैं, आप कितनी बार नमाज पढ़ती हैं।"