Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

नवी मुंबई के शाहबाज गांव में 3 मंजिला इमारत गिरी, 2 को बचाया गया, 2 के फंसे होने की आशंका

नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे ने कहा कि इमारत सुबह करीब पांच बजे ढह गई। यह एक जी+3 इमारत है। शाहबाज गांव बेलापुर वार्ड के अंतर्गत आता है।

नवी मुंबई के शाहबाज गांव में 3 मंजिला इमारत गिरी, 2 को बचाया गया, 2 के फंसे होने की आशंका

नवी मुंबई के शाहबाज गांव में शनिवार सुबह तीन मंजिला इमारत गिरने से कम से कम दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य कर रही हैं।

इसे भी पढ़िये - कहीं आफत की बारिश, कहीं उमस भरी गर्मी ने निकाली लोगों की जान, जानिए क्या है मौसम का हाल 

नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे ने कहा कि इमारत सुबह करीब पांच बजे ढह गई। यह एक जी+3 इमारत है। शाहबाज गांव बेलापुर वार्ड के अंतर्गत आता है। इमारत में 13 फ्लैट थे। दो लोगों को बचाया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। बचाव अभियान चल रहा है।

कैलाश शिंदे ने कहा कि बचाए गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त ने कहा कि यह इमारत 10 साल पुरानी है, इस पर जांच जारी है। इमारत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना दक्षिण मुंबई में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से एक 80 वर्षीय महिला की मौत और चार अन्य के घायल होने के एक सप्ताह बाद हुई है। 

एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा, रुबिन्निसा मंजिल, में पिछले सप्ताह शनिवार को यह घटना घटी थी।