Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

खेल के मैदान से राजनीतिक अखाड़े में बजरंग पूनिया, जानें कैसे बदलेंगे हरियाणा की सियासत? इसे सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

Bajrang Punia Vinesh Phogat Congress Haryana elections: बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है, जानिए किस सीट से बजरंग चुनाव लड़ेंगे और उनकी राजनीति में एंट्री का कारण।

खेल के मैदान से राजनीतिक अखाड़े में बजरंग पूनिया, जानें कैसे बदलेंगे हरियाणा की सियासत?  इसे सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

पहलवानी के मैदान से निकलकर बजरंग पूनिया राजनीतिक अखाड़े में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। शुक्रवार को कांग्रेस दफ्तर पार्टी नेताओं के सामने पूनिया ने कांग्रेस का हाथ थामा। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने पॉलिटिक्स ज्वाइन करने का फैसला तब लिया है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कई राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ मान रहे हैं कि पूनिया और फोगाट के कांग्रेस के साथ जाने से आगामी इलेक्शन में चुनाव की दिशा बदल सकती हैं।

ये भी पढ़ें-  Haryana Elections 2024: कांग्रेस का 'जाट कार्ड', विनेश फोगाट ने थामा हाथ, क्या है सियासी गणित, यहां समझें

बजरंग पूनिया का करियर

बजरंग पूनिया कुश्ती में सफलतम खिलाड़ियों में एक हैं। उनका नाम देश के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल है। वह ओलंपिक, वर्ल्ड वेस्टर्स चैंपियनशिप, एशियाई खेलों के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। वहीं 2023 टोक्यों ओलपिंक में वह देश के लिए कांस्य जीत कर आए थे। युवा वर्ग उन्हें अपना आदर्श मानत है। वह राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म श्री जैसे देश के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। 

विनेश के बाद पूनिया ने छोड़ी नौकरी

सबसे पहले खबर आई थी कि विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद बजरंग पूनिया ने भी नक्शेकदम पर चलते हुए इस्तीफा दे दिया। वह रेलवे में ऑफिसर ऑन स्पेशल ऑन ड्यूटी पर तैनात थे। गौरतलब है, बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लंबे वक्त से लगाए जा रहे थे। वह कई बार राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर चुके थे। 

राजनीति में क्यों आए बजरंग पूनिया?

गौरतलब है, बजरंग पूनिया उस वक्त चर्चा में आए थे। जब उन्होंने विनेश फौगाट और साक्षी मलिक के साथ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वह लंबे वक्त से सामाजिक-रानीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते आए हैं। उन्होंने पहलवानों के आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विनेशा-साक्षी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। वहीं वह किसानों के मुद्दे आम युवाओं के मामलों पर सरकार से कड़े सवाल पूछ चुके हैं। 

किस सीट से लड़ेंगे चुनाव ?

बता दें बजरंग पूनिया का कांग्रेस में शामिल होना बीजेपी के लिए खतरे की घंटी लेकर आया है। पूनिया और फोगाट जाट बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की दीवानगी हरियाणा में सिर चढ़कर बोलती है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि पूनिया और विनेश आगामी विधानसभा चुनाव की हवा बदल सकते हैं। जहां तक बात चुनाव लड़ने की है तो दावा किया जा रहा है, कांग्रेस बजरंग पूनिया को बादली सीट से उम्मीदवार बना सकती हैं। यहां पर कांग्रेस का पहले से ही कब्जा है। वहीं दूसरी ओर ये भी खबरें आ रही हैं कि अगर पूनिया को टिकट नहीं दिया जाएगा तो वह पार्टी के चुनाव प्रचार में कैंपने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।