Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

पानीपत में सुहागरात पर दुल्हे की मौत, रात को फोन आने के बाद निकला था घर से बाहर फिर सुबह पेड़ से लटका मिला शव

पानीपत में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत हो गई। युवक के पास रात को एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात भर वह नहीं लौटा। सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों को बताया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान वह खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला।

पानीपत में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत हो गई। युवक के पास रात को एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात भर वह नहीं लौटा। सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों को बताया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान वह खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला। युवक को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। यहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया है।

21 साल के युवक का शव मिला फांसी से झूलता

जानकारी के अनुसार, 21वर्षीय मृतक हरदीप गांव खोतपुरा का रहने वाला था। उसकी 16 जून को शादी हुई थी। 17 जून को उसकी सुहागरात थी। शाम को सारे लोग जाकर अपने-अपने कमरों में सो गए। शादी के काम की थकान थी, इसलिए किसी को कोई होश ही नहीं था। आज यानी मंगलवार सुबह हरदीप की पत्नी ने बताया कि हरदीप कमरे में नहीं है। विवाहिता ने बताया कि रात को करीब साढ़े 12 बजे उसके पास किसी का फोन आया था। फोन पर थोड़ी देर बात हुई। इसके बाद बाद वह वह कुछ देर में आने की बात कहता हुआ कमरे से निकल गया। हरदीप की पत्नी ने कहा कि वह उसका इंतजार ही करती रही, लेकिन वह सुबह तक भी नहीं लौटा। इस पर हरदीप के परिजनों का आरोप है कि फोन करने वालों ने ही हरदीप की हत्या की और उसे फंदे पर लटका दिया।

बड़े भाई से मिलने की बात कह कर घर से निकला

मौके पर मौजूद सचिन ने बताया कि हरदीप उसके पास पानी का ट्रैक्टर चलाता था। सचिन का कहना है कि हरदीप के पिता प्रकाश ने बताया है कि हरदीप अपने बड़े भाई से मिलने की बात कह कर घर से गया था। पिता ने यह भी बताया कि बड़े भाई को बे-दखल कर रखा है। उसने हरदीप को क्यों बुलाया होगा, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया है उन्हें डायल-112 से सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर हम यहां पहुंचे। यहां देखा कि पेड़ से युवक का शव लटका है। अभी जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम में ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा। दो दिन पहले ही मृतक की शादी हुआ थी।

बाइट--हिमांशु, प्रभारी सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी

रिपोर्ट- सुधीर पाल