Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Live | Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के रुझानों में बीजेपी की हैट्रिक! कांग्रेस का बिगड़ता दिख रहा खेल...

हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 90 में से 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इनेलो और अन्य तीन-तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी एक सीट पर आगे चल रही है। खबर है कि राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सरकार के सभी मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के रुझानों में बीजेपी की हैट्रिक! कांग्रेस का बिगड़ता दिख रहा खेल...

आज का दिन हरियाणा के लिए बहुत अहम दिन है। आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों हुई वोटिंग के नतीजे आने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। एग्जिट पोल में BJP पीछे तो कांग्रेस को आगे दिखाया गया हैं। जिसको लेकर कांग्रेसियों का उत्साह 7वें आसमान पर है। बता दें दस साल से हरियाणा की सत्ता पर काबिज बीजेपी को इस बार चमत्कार से ही उम्मीद है, जबकि एग्जिट पोल के अनुमान से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस का हरियाणा में दस साल से चला आ रहा सत्ता का वनवास खत्म होता दिख रहा है, जिसके बाद पार्टी नेताओं की नजर सीएम की कुर्सी पर है। ऐसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा से लेकर दिल्ली तक सियासी बैटिंग शुरू कर दी है। वहीँ कुमारी शैलजा ने भी कमर कस ली है। हालाँकि इस बार सबकी निगाहें जुलाना विधानसभा सीट पर है जहां से विनेश फोगाट चुनावी मैदान में कुश्ती लड़ रही है।

Oct 8, 2024  12:06 PM
Haryana Elections Result 2024: हिसार से सावित्री जिंदल आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर जारी मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे हैं। निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझान से यह जानकारी मिली। कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास रारा से 3,836 मतों से आगे हैं। बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

Oct 8, 2024  11:56 AM
Haryana Elections Result 2024: जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी चुनाव आयोग डेटा धीमी गति से अपडेट कर रहा है. क्या बीजेपी पुराना डेटा और गुमराह करने वाले ट्रेंड्स के जरिए प्रशासन पर दबाव डालना चाहती है. 

Oct 8, 2024  11:53 AM
Haryana Elections Result 2024: इतोशाम में सहवाग ने किया था प्रचार, अनिरूद्ध चौधरी चल रहे हैं आगे

हरियाणा की तोशाम सीट पर कांग्रेस के अनिरूद्ध चौधरी से 2951 वोटों से आगे चल रही हैं। श्रुति को अब तक 23905 वोट मिले हैं। इस सीट पर एक ही राजनीतिक परिवार के दो सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। तोशाम सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने बंसीलाल के पोते श्रुति के चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा है। अनिरुद्ध और श्रुति दोनों बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी हैं। बता दें कि तोशाम वही सीट है जहां पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कांग्रेस कैंडिडेट अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया था। 

Oct 8, 2024  11:46 AM
Haryana Elections Result 2024: गोहाना से कांग्रेस को लग रहा झटका, जगबीर मलिक पीछे

हरियाणा की गोहाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक पीछे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद कुमार शर्मा ने पांच दौर की काउंटिंग के बाद करीब 10 हजार वोटों की बढ़त बना चुकी है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार हर्ष छिकारा को 3814 वोट मिले हैं।

Oct 8, 2024  11:39 AM
Haryana Elections Result 2024: बीजेपी ने बनाई 50 सीटों पर बढ़त

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी 50 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस शुरुआती बढ़त के बाद महज 34 सीटों पर आगे चल रही है। खास बात है कि प्रदेश की अटेली सीट पर बसपा आगे चल रही है। वहीं, हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  11:31 AM
Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस की विनेश फोगाट 6354 वोटों से आगे

Julana Election Result 2024: इस सीट पर जाट बनाम ओबीसी मुकाबला, कांग्रेस की विनेश फोगाट 6354 वोटों से आगे।

Oct 8, 2024  11:07 AM
Haryana Elections Result 2024: जुलाना से विनेश फोगट पीछे

Haryana Elections Result 2024: जुलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के योगेश कुमार विनेश फोगट से आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  11:06 AM
Haryana Elections Result 2024: सीएम नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं

Haryana Elections Result 2024: भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लाडवा सीट पर 16 में से 3 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस सीट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के मेवा सिंह दूसरे स्थान पर हैं। गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंजू हुड्डा दूसरे स्थान पर हैं।

Oct 8, 2024  11:02 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आए रुझान, बीजेपी को बहुमत

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोकदल 1, बहुजन समाज पार्टी 1 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। खास बात यह है कि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।

Oct 8, 2024  11:00 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की सबसे बड़ी सीट के क्या है हाल

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। वोटरों के लिहाज से राज्य की सबसे बड़ी सीट मानी जाने वाली बादशाहपुर पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बनता दिख रहा है। इस सीट से वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार वर्धन यादव दूसरे नंबर पर हैं। खास बात यह है कि बादशाहपुर सीट पर टिकट को लेकर भाजपा में लंबे समय से मंथन चल रहा था।

Oct 8, 2024  10:47 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा आगे चल रही है। अहीरवाल की 28 सीटों में से भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। गुड़गांव और रेवाड़ी क्षेत्र अहीरवाल क्षेत्र में आता है।

Oct 8, 2024  10:46 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में रुझानों के बीच नड्डा ने बुलाई बैठक

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में वोटों की गिनती के बीच बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है. हरियाणा चुनाव नतीजों के मद्देनजर बीजेपी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. रुझानों में बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस की बढ़त घटकर 37 सीटों पर आ गई है.

Oct 8, 2024  10:32 AM
Haryana Elections Result 2024:दुष्यंत चौटाला 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे

Haryana Elections Result 2024: दुष्यंत चौटाला अपनी सीट से 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं। गोपाल कांडा सिरसा सीट पर एक हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं। इसके साथ ही बीजेपी 48 और कांग्रेस 34 पर खड़ी है। आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला पिछले चुनाव में किंगमेकर थे।

Oct 8, 2024  10:24 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में पार्टियों की ताजा स्थिति

बीजेपी - 46 पर आगे
कांग्रेस - 36 पर आगे
इनेलो+ - 1 पर आगे
निर्दलीय - 5 पर आगे

Oct 8, 2024  10:14 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में घमासान जारी, बीजेपी ने बना रखी है लंबी बढ़त

Haryana Elections Result 2024: ECI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 84वें रुझान सामने आ चुके हैं. राज्य में बीजेपी 46 तिमाहियों में आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 33 पर आगे है. इंडियन नेशनल लोकदल 1, बहुजन समाज पार्टी 1 और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

Oct 8, 2024  10:07 AM
Haryana Elections Result 2024: रुझानों में जीत के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री निकले घर से बाहर

Haryana Elections Result 2024: रुझानों में जीत के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा घर से निकल बाहर...

Oct 8, 2024  09:58 AM
Haryana Elections Result 2024: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा आगे, कांग्रेस पीछे

Haryana Elections Result 2024:चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस से आगे चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा 38 सीटों पर और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 3 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर इनेलो और 1 सीट पर BSP आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  09:56 AM
Haryana Elections Result 2024: कौन आगे है और कौन पीछे

Haryana Elections Result 2024: इसराना सीट से भाजपा के राज्यसभा सांसद किशन लाल पवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की शैली चौधरी सीएम के गृहनगर से भाजपा के पवन सैनी से आगे चल रही हैं। अंबाला कैंट सीट से अनल विज आगे चल रहे हैं। पंचकूला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चंद्रमोहन आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:52 AM
Haryana Elections Result 2024:जुलाना से विनेश फोगाट की सीट के हाल

Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से आगे चल रही हैं। वहीं, भारतीय चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा की 34 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से आगे चल रहे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी होडल सीट से आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:51 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में बदला खेल, रुझानों में बीजेपी आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के शुरुआती रुझानों में पिछड़ रही बीजेपी अब रेस में वापसी करती दिख रही है. चुनाव आयोग ने 60 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं. इनमें से 30 पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, 28 सीटों पर कांग्रेस आगे है. इंडियन नेशनल लोकदल 1 और अन्य भी 1 पर आगे हैं.

Oct 8, 2024  09:41 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा चुनाव में रुझान बदल रहे हैं, कांग्रेस और बीजेपी के बीच अंतर घट रहा है

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़त घटती दिख रही है। यहां रुझानों में बीजेपी फिर बढ़त हासिल करती दिख रही है। कुल 90 सीटों में से बीजेपी 32 और कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही थी। राज्य में निर्दलीय उम्मीदवारों की बढ़त बढ़ती जा रही है।

Oct 8, 2024  09:21 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न शुरू

Haryana Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों में बढ़त हासिल करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। खबर है कि हरियाणा में पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ECI यानी भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि रादौर, बेरी और समालखा समेत 6 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है

Oct 8, 2024  09:19 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस का तूफान, रुझानों में 65 सीटों पर आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव की मतगणना आगे बढ़ रही है, रुझानों के अनुसार कांग्रेस का तूफान देखने को मिल रहा है। राज्य की 90 सीटों में से कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा सिर्फ 19 सीटों पर आगे चल रही है। इनेलो गठबंधन दो सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:16 AM
Haryana Elections Result 2024: पलवल में कांग्रेस सभी 3 सीटों पर आगे

Haryana Elections Result 2024: पलवल में कांग्रेस के सभी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पार्टी ने यहां तीनों सीटों पर बढ़त बना रखी है। पलवल में हथीन, होडल और पलवल विधानसभा सीटें हैं। खास बात यह है कि पिछली बार यहां भाजपा काबिज थी।

Oct 8, 2024  09:08 AM
Haryana Elections Result 2024: मतगणना का एक घंटा, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में वोटों की गिनती का एक घंटा पूरा हो चुका है। सोनीपत की चार सीटों पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी आगे चल रही है। रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। थानेसर से कांग्रेस के अशोक अरोड़ा पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:07 AM
Haryana Elections Result 2024: जींद की सभी 5 सीटों पर कांग्रेस आगे

Haryana Elections Result 2024: जींद की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मौजूदा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। इनेलो दो सीटों पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:52 AM
Haryana Elections Result 2024: गोहाना में भी कांग्रेस आगे

Haryana Elections Result 2024: जाट बेल्ट में इस बार भी भाजपा पिछड़ रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है। कश्मीर में कांग्रेस 53 सीटों पर आगे है। वहीं, भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:51 AM
Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस 50 सीटों पर आगे

Haryana Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। अभी ईवीएम नहीं खुली हैं। इन रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियां सात सीटों पर आगे हैं। इस बार हरियाणा में कांग्रेस को अच्छी खबर मिलती दिख रही है। हरियाणा के लाडवा से उम्मीदवार सीएम सैनी खुद अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:47 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में भाजपा की हालत पस्त, सीएम समेत सभी मंत्री पीछे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस ने रुझानों में बढ़त हासिल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा आंकड़े बताते हैं कि पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 21 सीटों पर आगे चल रही है। खबर है कि राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सरकार के सभी मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:41 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में भाजपा 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस 14 पर

Haryana Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों के अनुसार, हरियाणा की 18 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:40 AM
Haryana Elections Result 2024: गढ़ी सांपला-किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने पारंपरिक गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:38 AM
Haryana Elections Result 2024: अंबाला कैंट सीट से अनिल विज पीछे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक अनिल विज। अंबाला कैंट सीट से अनिल विज पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:36 AM
Haryana Elections Result 2024: कुरुक्षेत्र में तीन सीटों पर भाजपा आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की अहम सीट कुरुक्षेत्र से भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभा सीटें हैं। जिले की चार विधानसभा सीटें लाडवा, पहोवा, थानेसर और शाहाबाद (आरक्षित) हैं। लाडवा से खुद सीएम नायब सैनी उम्मीदवार हैं।

Oct 8, 2024  08:35 AM
Haryana Elections Result 2024: जम्मू-कश्मीर में कांटे की टक्कर, हरियाणा में क्या है बीजेपी का हाल

Haryana Elections Result 2024: खबर है कि सुबह 8:30 बजे चुनाव आयोग ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू कर देगा। वहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती भी लगभग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस 45 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एनसी-कांग्रेस और बीजेपी 6-6 सीटों पर आगे चल रही हैं।

Oct 8, 2024  08:25 AM
Haryana Elections Result 2024: जुलाना से विनेश फोगाट आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की हॉट सीट बन चुकी जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी और ओलंपियन विनेश फोगाट आगे चल रही हैं। बीजेपी ने यहां से कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा था. यहां आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की पहली महिला पहलवान कविता दलाल को टिकट दिया था.

Oct 8, 2024  08:24 AM
Haryana Elections Result 2024: रुझानों में कांग्रेस आगे, भाजपा को शुरुआती झटका

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। 90 में से 17 सीटों के रुझान आ गए हैं। 17 में से 11 पर कांग्रेस और 6 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं। गुरुग्राम से भी भाजपा आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:23 AM
Haryana Elections Result 2024: रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार राव चिरंजीव आगे चल रहे हैं

Haryana Elections Result 2024: रेवाड़ी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राव चिरंजीव आगे चल रहे हैं। चिरंजीव यहां भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से जेजेपी के मोकी यादव और आम आदमी पार्टी के सतीश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:22 AM
Haryana Elections Result 2024: हिसार से सावित्री जिंदल आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनका चुनाव चिन्ह मशाल है। यहां से भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता मैदान में हैं। कांग्रेस से राम निवास उम्मीदवार हैं।

Oct 8, 2024  08:22 AM
Haryana Elections Result 2024: गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का पहला रुझान आ गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला से आगे चल रहे हैं। राज्य की 4 सीटों के रुझान में कांग्रेस 3 और बीजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:11 AM
Haryana Elections Result 2024: देसवाली बेल्ट में किसका होगा राज

Haryana Elections Result 2024: देसवाली बेल्ट में 14 विधानसभा सीटें हैं। इसमें सोनीपत, झज्जर और पानीपत के साथ हिसार का कुछ हिस्सा भी शामिल है। पिछले चुनाव की बात करें तो यहां से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 11 सीटें मिली थीं। वहीं, दो निर्दलीय जीते थे। भाजपा को यहां नुकसान उठाना पड़ा था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओम प्रकाश धनखड़, रघुबीर कादियान जैसे नेता इसी बेल्ट से आते हैं।

Oct 8, 2024  01:38 AM
Haryana Elections Result 2024: जीटी बेल्ट से कौन सा नेता

Haryana Elections Result 2024: जीटी बेल्ट सीटों के लिहाज से बड़ा क्षेत्र है। इस क्षेत्र में 23 विधानसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां सिर्फ 9 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा को 12 सीटें मिली थीं। इसके अंतर्गत अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र यमुनानगर, पानीपत जिले आते हैं। यहां से नायब सिंह सैनी, अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मंत्री सुभाष सुधा शामिल हैं।