Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

कौन है '3 Idiots' के असल रेंचो Sonam Wangchuck? जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया, एक क्लिक में जानें सबकुछ

'3 इडियट्स' के रेचों सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया है। वहलद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली चलो पदयात्रा पर निकले थे। जानें पूरी खबर।

कौन है '3 Idiots' के असल रेंचो Sonam Wangchuck? जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया, एक क्लिक में जानें सबकुछ

फिल्म '3 इडियट्स' तो आप सभी को याद होगी। जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। स्टूडेंट्स की लाइफ पर बनाई गई इस फिल्म को देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्धी हासिल हुई थी। आमिर खान ने रेचों का किरदार निभाया था। जो असल जिंदगी में सोनम वांगचुक पर आधारित है। फिल्म में उनकी इंजीनियर लाइफ के साथ एजुकेशन में बदलावों को दर्शाया गया है, लेकिन अब फैंस के आइकन रहे सोनम वांगचुक को हिरासत में ले लिया गया है। ये जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। 

ये भी पढ़ें-  Paracetmol के फेल होने के बाद मिला नकली दवाओं का 'जखीरा', बिहार-एमपी से लेकर राजस्थान से जुड़ा है ये कनेक्शन !

हिरासत में ले लिये गए सोनम वांगचुक

लद्दाख के फेमस सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 700 किलोमीटर लंबी यात्रा करते हुए दिल्ली आ रहे रहे थे। जैसे ही वह हरियाणा में दाखिल हुए पुलिस ने उनके साथ 130 लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार वांगचुक और उनके कार्यकर्ता दिल्ली चलो पदयात्रा के तहत राजधानी में प्रदर्शन करने आ रहे थे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है।

आखिर क्यों प्रदर्शन कर रहें सोनम वांगचुक?

बता दें, सोनम वांगचुक एक सितंबर को अपने कार्यकर्ताओं के साथ लद्दाख से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वह दिल्ली चलो पद यात्रा को पूरा करते पहले हिमाचल प्रदेश और फिर चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली बॉर्डर पहुंचे थे।वांगचुक बीते कई सालों से लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि लद्दाख को संविधान की 6वीं अनुसूचि में भी शामिल किया जाएा। 

आखिर कौन है सोनम वांगुचक?

सोनम वांगचुक क्लाइमेट एक्टिविस्ट होने के साथ शिक्षाविद हैं। वह लद्दाख से ताल्लुक रखते हैं। वांगुचक छात्रों के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख के प्रमुख भी हैं। पेशे से इंजीनियर को स्टूडेंटस को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए वांगुचक लगभग 31 सालों से शिक्षा सुधार क्षेत्र में कार्यकर्त हैं।