Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Panipat News: डॉक्टरों की 2घंटे की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक, मरीजों को हो रही दिक्कतें

डॉक्टर्स ने आज अपनी निलंबित मांगों को लेकर सुबह 9 बजे से 11बजे तक सांकेतिक हड़ताल की है।

Panipat News: डॉक्टरों की 2घंटे की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक, मरीजों को हो रही दिक्कतें

हरियाणा में आज डॉक्टरों की 2 घंटे की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक रही। यह स्ट्राइक डॉक्टरों द्वारा अपनी निलंबित मांगों को लेकर की गईं। डॉक्टरों की हड़ताल से सिविल हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहीं।

ये भी पढ़ें: वार्ड में जाकर भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सांकेतिक हड़ताल

जानकारी देते हुए डॉक्टर सुखदीप कौर ने बताया कि डॉक्टर्स ने आज अपनी निलंबित मांगों को लेकर सुबह 9 बजे से 11बजे तक सांकेतिक हड़ताल की है। जिसमें डॉक्टर्स की मुख्य मांगें एसएमओ की सीधी भर्ती बंद करना, केंद्र की तर्ज पर फोर्थ एसीपी की मांग , विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए स्पेशल कैडर बनवाने की मांग, नीट पीजी में बांड की राशि एक करोड़ से कम कर 50 लाख करने की है मांग शामिल है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो आने वाली 25 जुलाई से पूर्ण हड़ताल पर जा सकते है।

मरीजों को हो रहीं काफी दिक्कतें 
वहीं डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से सिविल हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए मरीजों का कहना था कि कई घंटे से वो लाइनों में लगे हुए हैं लेकिन ना तो उनकी पर्ची काटी जा रही है और ना ही उन्हें इलाज मिल रहा है। जिससे वो काफी परेशान हैं, क्योंकि पहले ही वह अपने काम को छोड़कर इलाज करवाने के लिए आए हैं लेकिन उन्हें इलाज भी नहीं मिला और परेशान हो कर वापिस घर लौटना पड़ा रहा है।

रिपोर्ट - सुधीर पाल