Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

पिता राजीव गांधी की जंयती पर भावुक राहुल गांधी बोले 'पापा, पूरा करूंगा आपका सपना', जानिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा- 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नयी शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए।'

पिता राजीव गांधी की जंयती पर भावुक राहुल गांधी बोले 'पापा, पूरा करूंगा आपका सपना', जानिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?

भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की 80वीं जयंती के मौके बेटे राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने दिल्ली के वीरभूमि पहुंचे। जहां वो बेहद भावुक नजर आए। राहुल गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे।

राहुल गांधी ने पिता से किया वादा!

राजीव गांधी की 80वीं जयंती के मौके पर लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- 'एक करुणामय व्यक्तित्व, सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक… पापा, आपकी सीख मेरी प्रेरणा है, और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने-आपकी यादें साथ ले कर इन्हें पूरा करूंगा।'

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। राजीव गांधी ने 1984 से लेकर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभाला। लेकिन साल 1991 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उग्रवादियों ने राजीव गांधी की हत्या कर दी।

ये भी पढे़ं राहुल गांधी ने की उबर राइड, चुकाए 438 रुपए, फिर दिया ड्राइवर को सरप्राइज, देखिए पूरा वीडियो

मल्लिकार्जुन खरगे ने समेटी यादें!

राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई सीनियर पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा- 'आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे उन्होंने करोड़ों भारतीय नागरिकों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नयी शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए। हम भारत रत्न, राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।'

पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की 80वीं जयंती के मौके पर ट्वीट कर लिखा- 'हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।'

रिपोर्ट- सुधीर पाल