Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

30 मई को कन्याकुमारी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 3 दिन तक यहीं करेंगे ध्यान

पीएम मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी जाएंगे और ध्यान करेंगे। यहां वे स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान का अभ्यास करेंगे।

पीएम मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी जाएंगे और ध्यान करेंगे। यहां वे स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान का अभ्यास करेंगे। 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक मोदी ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक तप किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था।

24 दिसंबर 1892 में पहुंचे थे विवेकानंद

भारत दर्शन के दौरान विवेकानंद ने आम लोगों की तकलीफ, दर्द, गरीबी, आत्म सम्मान और शिक्षा की कमी को नजदीक से जाना था। समुद्र तट से करीब 500 मीटर दूर स्थित चट्टान पर विवेकानंद 24 दिसंबर 1892 को तैर कर पहुंचे थे। 25 से 27 दिसंबर तक उन्होंने इसी चट्टान पर ध्यान किया था। उन्होंने यहां भारत के भविष्य के लिए विकसित भारत का सपना देखा था।  यह वही जगह है, जहां उन्हें भारत माता के दर्शन हुए थे। इसी स्थान पर उन्होंने अपना बाकी जीवन लोगों को समर्पित करने का सपना देखा था। विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक बनाने के लिए भी लंबा संघर्ष चला है। इसमें एकनाथ रानाडे ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

विवेकानंद ने यहीं देखा था विकसित भारत का सपना

जिस तरह भगवान गौतम बुद्ध के जीवन में सारनाथ का महत्व है ठीक उसी प्रकार यह चट्टान स्वामी विवेकानंद के लिए खास है। यहीं उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास को याद कर विकसित भारत का सपना देखा था। चट्टान का एक पौराणिक महत्व भी है। कहा जाता है कि देवी पार्वती यहीं एक पैर पर बैठ कर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी।