Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

लाइम लाइट से दूर रही Ratan Tata की फैमिली, परदादा ने बसाया था जमशेदपुर शहर

रतन टाटा की व्यक्तिगत जिंदगी उतार-चढ़ाव वाली और किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। इस कहानी के ख़ास बाकी कैरेक्टर यानी उनकी फैमिली की कहानी भी ख़ास है।

लाइम लाइट से दूर रही Ratan Tata की फैमिली, परदादा ने बसाया था जमशेदपुर शहर

देश और दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। रतन नवल टाटा किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है। वो एक शानदार उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के चेयरमैन थे जो अपने अच्छे कामों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वहीं उनकी फैमिली के बारे में बहुत कम लोग जानते है क्योंकि उनके परिवार ने खुद को हमेशा लाइम लाइट से दूर रखा।

इसे भी पढ़िए : कौन बनेगा TATA का अगला 'रतन', किसके हाथ आएगा 3800 करोड़ के साम्राज्य की विरासत, रेस में सबसे आगे कौन? 

रतन टाटा की व्यक्तिगत जिंदगी उतार-चढ़ाव वाली और किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। इस कहानी के ख़ास बाकी कैरेक्टर यानी उनकी फैमिली की कहानी भी ख़ास है। 10 साल की उम्र में रतन टाटा अपने माता-पिता से लग हो गए थे। और उनकी परवरिश उनकी दादी, नवजबाई टाटा ने की थी। आइए... इस आर्टिकल में लाइम लाइट से दूर रही रतन टाटा की फैमिली को जानते हैं।

परदादा ने बसाया जमशेदपुर शहर

रतन टाटा का परिवार नवसारी का एक पारसी परिवार है। उनके परदादा का नाम जमशेदजी टाटा था जो अपने परिवार के पहले बिजनेस मैन थे। जमदेश जी टाटा ने 1868 में भारत के सबसे बड़े समूह टाटा ग्रुप और जमशेदपुर शहर की स्थापना की थी। उनकी पत्नी का नाम हीराबाई था। इनके दो बेटे डोराभ जी टाटा और रतनजी टाटा थे।

जमशेद जी टाटा के बेटे डोराभ जी टाटा भी बिजनेसमैन थे। साल 1904 से 1928 तक वह टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। डोराभ जी टाटा की शादी 1896 में मेहरबाई से हुई पर वो माता-पिता नहीं बन सके थे।

जमशेद जी टाटा के दूसरे बेटे रतन जी दादा टाटा थे। रतन जी दादा टाटा का जन्म 1856 में हुआ था। वो साल 1928 से 1932 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन की पोजिशन पर रहे। उनकी पत्नी का नाम नवजबाई था। इन दोनों की भी अपनी संतान नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने एक बच्चे को गोद लिया। बेटे का नाम नवल टाटा रखा।

नवल टाटा रतन टाटा के पिता थे। उन्होंने दो शादियां की। पहली पत्नी का नाम सूनी था।  जिनसे उन्हें दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी मिले। बाद में नवल टाटा और सूनी का तलाक होने के बाद उन्होंने सिमोन नाम की महिला से शादी की। नोएल टाटा नवल टाटा के तीसरे बेटे और रतन टाटा के सौतले भाई हैं। जिस तरह रतन टाटा ने जिंदगी भर शादी नहीं की। इसी तरह जिम्मी ने भी कुंवारे हैं।

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है। दोनों के तीन बच्चे नेवाइल, लियाह और माया टाटा हैं।  नेवाइल की शादी किर्लोसकर ग्रुप के सदस्य मानसी किर्लोस्कर से हुई है। लियाह टाटा ने स्पेन से अपनी पढ़ाई की है। वहीं माया टाटा टाट ग्रुप की उत्तराधिकारी बनने की रेस में सबसे आगे नज़र आ रही हैं।