Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान, महाराष्ट्र में सजा VIP दंगल, कई दिग्गज दांव पर

पांचवें फेज के लिए महाराष्ट्र की 13 सीटो पर चुनाव होने है,इसके पहले 48 में से 35 सीटो का चुनाव 4 फेज में हो चुका है।लोकसभा की 13 सीटो के लिए 264 उम्मीदवार मैदान में है।

पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान, महाराष्ट्र में सजा VIP दंगल, कई दिग्गज दांव पर

पांचवें फेज के लिए महाराष्ट्र की 13 सीटो पर चुनाव होने है,इसके पहले 48 में से 35 सीटो का चुनाव 4 फेज में हो चुका है।लोकसभा की 13 सीटो के लिए 264 उम्मीदवार मैदान में है।मुंबई के 6 चुनावक्षेत्र,ठाणे के 3,पालघर का 1 नासिक के 2 और धुले का 1 चुनाव क्षेत्र है।

  • धुले

कुल 18 उम्मीदवार इस सीट के लिए मैदान में है। 2009 से 2019 तक बीजेपी का गढ़ रहा इस चुनाव क्षेत्र से लगातार दो बार सुभाष भामरे सांसद चुने गए है। इसबार भी सुभाष भामरे को बीजेपी ने उम्मीदवारी दी है। उनके खिलाफ कांग्रेस से शोभा बच्छाव को उम्मीदवारी दी है।

  • दिंडोरी

यहां कुल 10 उम्मीदवार मैदान में है। 2009 से इस चुनाव क्षेत्र पर बीजेपी का कब्जा रहा है। 2019 में यहां से डॉ भारती पवार ने जीत हासिल की थी जो केंद्र में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी बनी इस बार भारती पवार बीजेपी से उम्मीदवार है उनके खिलाफ एनसीपी(शरद पवार) से भास्कर भगरे चुनावी मैदान में है।

  • नाशिक

कुल 31 उम्मीदवार यहाँ से मैदान में है। 2014 से शिवसेना से हेमंत गोडसे ने  यहां से जीत हासिल की है इसबार शिंदे की शिवसेना से हेमंत गोडसे मैदान में है। शिवसेना UBT से राजाभाऊ वाजे मैदान में है। निर्दलीय उम्मीदवार स्वामी शांतिगिरी महाराज भी मैदान है।

  • पालघर

कुल 10 उम्मीदवार मैदान में है।शिवसेना UBT से भारती कामडी,बीजेपी से हेमंत विष्णु सावरा,बहुजन विकास आघाडी से राजेश पाटिल और वंचित बहुजन आघाडी से विजया म्हात्रे मैदान में है।

  • भिवंडी

यहां कुल 27 उम्मीदवार मैदान में है। बीजेपी से कपिल पाटिल तीसरी बार उम्मीदवार है,जो केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके है। उनके खिलाफ शरद पवार की एनसीपी से सुरेश म्हात्रे बालू मामा चुनाव लड़ रहे है। निर्दलीय नीलेश सांबरे भी मैदान में है।

  • कल्याण

यहां कुल 28 उम्मीदवार मैदान में है।शिवसेना शिंदे से एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मैदान में है। उनके खिलाफ शिवसेना UBT से वैशाली राणे दरेकर के बीच मुख्य लड़ाई है।

  • ठाणे

कुल 24 उम्मीदवार यहां मैदान में है।शिंदे की शिवसेना से ठाणे शहर के पूर्व मेयर नरेश म्हस्के मैदान में है जबकि शिवसेना UBT से राजन विचारे उम्मीदवार है।

  • मुंबई उत्तर

यहां कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।यह बीजेपी के पास 1989 से 1999 तक रहा है लगातार 5 बार राम नाईक यहां से सांसद रहे है। 2004 में फ़िल्म अभिनेता गोविंदा और 2009 में संजय निरुपम के पास रहा फिरसे 2014 से लगातार बीजेपी के पास ही यह चुनाव क्षेत्र रहा है। इस बार पीयूष गोयल यहां से बीजेपी उम्मीदवार है।कांग्रेस ने भूषण पाटिल को उम्मीदवारी दी है।वंचित बहुजन आघाडी से सोनल गोंडाने को उम्मीदवारी दी है।

  • मुंबई उत्तर पश्चिम

यहां कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। शिवसेना UBT से अमोल कीर्तिकर और शिंदे की शिवसेना से रविंद्र वायकर के बीच मुख्य लड़ाई है।

  • मुंबई उत्तर पूर्व

यहां कुल 20 उम्मीदवार मैदान में है। बीजेपी से मिहिर कोटेचा यहां से उम्मीदवार है।शिवसेना UBT ने संजय दीना पाटिल को उम्मीदवारी दी है। संजय यहां से इसके पहले 2009 में चुनाव जीत चुके है।

  • मुंबई उत्तर मध्य

यहां कुल 27 उम्मीदवार मैदान में है। बीजेपी की पूनम महाजन यहां से 2014 और 2019 का चुनाव जीत चुकी है। इस बार बीजेपी ने विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम को उम्मीदवारी दी है। उनके खिलाफ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ मैदान में है।

  • मुंबई दक्षिण मध्य

यहां कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है। शिंदे की शिवसेना से राहुल शेवाले यहां मैदान में है। शिवसेना UBT से अनिल देसाई को उम्मीदवार बनाया है। वंचित बहुजन आघाडी से अबुल हसन अली हसन खान मैदान में है।

  • मुंबई दक्षिण

यहां कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है। शिवसेना UBT से अरविंद सावंत मैदान में है। शिंदे की शिवसेना से यामिनी जाधव उम्मीदवार है। वंचित बहुजन आघाडी ने अफजल शब्बीर अली दावुदानी को उम्मीदवार बनाया है।