Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Ratan Tata passes Away: कितनी संपत्ति के मालिक थे रतन टाटा, कौन संभालेगा विरासत

Ratan Tata Death News : रतन टाटा, भारतीय उद्योग जगत का एक प्रतिष्ठित नाम, अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन के बाद, देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके द्वारा छोड़ी गई 3,800 करोड़ की संपत्ति और टाटा समूह की विशाल विरासत को कौन संभालेगा, यह सवाल सभी के मन में है। 

Ratan Tata passes Away: कितनी संपत्ति के मालिक थे रतन टाटा, कौन संभालेगा विरासत

भारत के उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन, रतन नवल टाटा, का 09 अक्टूबर की रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं। इस खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें- चार बार मोहब्बत भी फिर भी नहीं हुई मुकम्मल,रतन टाटा ने खुद बताई थी रिश्ता टूटने की वजह !

रतन टाटा न केवल भारतीय बिजनेस वर्ल्ड के प्रमुख चेहरों में से एक थे, बल्कि अपनी विनम्रता, समाजसेवा और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से भारतीय उद्योग और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

रतन टाटा की संपत्ति और विरासत

रतन टाटा अपने पीछे न केवल अथाह संपत्ति छोड़ गए हैं, बल्कि एक ऐसी विरासत भी जो दशकों तक भारत की अर्थव्यवस्था और समाज पर गहरा प्रभाव डालती रहेगी। उनकी संपत्ति का सही आंकलन करना हमेशा से एक चुनौती रहा है, क्योंकि टाटा ग्रुप के अधिकांश शेयर टाटा ट्रस्ट के अधीन आते हैं, जो समाज सेवा और कल्याण कार्यों के लिए समर्पित है। रतन टाटा की व्यक्तिगत संपत्ति को रिपोर्ट्स के अनुसार 3,800 करोड़ रुपये के करीब माना जाता है, जबकि उनके व्यवसायिक साम्राज्य की सामूहिक संपत्ति $5.4 बिलियन (लगभग 45 हजार करोड़ रुपये) के आस-पास बताई जाती है।

टाटा ग्रुप की विशाल साम्राज्य

रतन टाटा का नेतृत्व टाटा समूह के लिए स्वर्णिम युग साबित हुआ। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाइटन, टाटा पावर जैसी कंपनियों ने भारतीय और वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाई। टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 24 लाख करोड़ रुपये) से भी अधिक है, जो इसे भारत के सबसे बड़े कॉर्पोरेट समूहों में से एक बनाता है।

कौन बनेगा उत्तराधिकारी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रतन टाटा के निधन के बाद उनकी संपत्ति और विरासत का उत्तराधिकारी कौन होगा? इस सवाल का जवाब धीरे-धीरे साफ होता दिख रहा है। माया टाटा को रतन टाटा की संपत्तियों और नेतृत्व की संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। माया, रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा की बेटी हैं और वह रतन टाटा के करीब मानी जाती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रतन टाटा उन्हें टाटा समूह के नेतृत्व के लिए तैयार कर रहे थे।