Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

घर पर एलोवेरा लगाना शुभ या अशुभ? जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

एलोवेरा का पौधा घर में लगाने से पहले वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है। गलत दिशा या स्थान पर एलोवेरा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है, जिससे घर में अशांति और आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। जानें एलोवेरा का सही स्थान और दिशा। 

घर पर एलोवेरा लगाना शुभ या अशुभ? जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

आजकल घरों को मॉर्डन और एस्थेटिक दिखाने के लिए प्लांट लगाने का ट्रेंड है। आर्टिफिशियल पौधे से लेकर ग्रीनरी तक ज्यादातर घरों में मिल जाएगी। होम डिकोर करते वक्त लोग वास्तु टिप्स को भूल जाते हैं तो आगे चलकर बहुत बड़ी परेशानियां खड़ा कर देता है। इन्ही में एक है एलोवेरा। हर घर में एलोवेरा का पौधा जरूर मिल जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं अगर इसे सही दिशा और सही जगह पर न लगाया जाये तो ये वास्तु दोष का बड़ा कारण बन सकता है। तो चलिए जानते है एलोवेरा का पौधे का वास्तुदोष से क्या संबंध है। 

1) घर पर एलोवेरा लगाना चाहिए या नहीं ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कोई भी चीज अगर नियमों और दिशा के अनुसार न रखी जाये तो निगेटिव एनर्जी का संचार होता है। जो आर्थिक दिक्कतों के साथ कई अन्य समस्या भी लेकर आता हैं। यदि एलोवेरा का पौधा लगा रहे हैं तो उससे जुड़े वास्तु के नियम और टिप्स जान लें। 

2) वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैसे लगाएं एलोवेरा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर एलोवेरा लगाया जा सकता है। यदि ये पूर्व दिशा में लगा है तो घर पर निगेटिविटी फैल सकती है,क्योंकि पूर्व दिशा पॉजिटिव एनर्जी का गेट मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में पौधा लगाने से घर में अशांति और क्लेश का खतरा बढ़ जाता है। एलोवेरा को कभी बेडरूम या घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। ये कांटेदार पौधा होता है। जिसे सुबह उठकर सबसे पहले देखना पूरे दिन का मूड खराब कर सकता है। इसके अलावा ये जिंदगी में नकारात्मकता को बढ़ाता है। जिसका असर पति-पत्नी के संबंधों पर पड़ सकता है। 

3) घर के अंदर एलोवेरा लगाने से बचें 

एलोवेरा हमेशा बालकनी,छत या फिर ग्रीनरी में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे शुभ माना जाता है। साथ ही निगेटिव एनर्जी दूर रहती हैं। वैसे तो एलोवेर समृद्धि का प्रतीक है। जो सही जगह पर लगाने से आर्थिक रूप से भी स्थिरता लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार एलोवेरा को कभी टूट गमले में नहीं लगना चाहिए। ये भी वास्तुदोष का कारण बनता है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ऐलोवेरा लगाते हमेशा गमला चेक कर लें।