Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

मानसून में सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, खतरनाक भी हो जाती हैं ये जगहें, प्लान बनाने से पहले जान लें लिस्ट

Dangerous Places in India During Monsoon: मानसून सबसे खूबसूरत नजारों को लेकर आता है। प्रकृति की खूबसूरत देखने भर से मानों आत्मा तृप्त हो जाती है। चारों तरफ धूला हुआ माहौल, फ्रैश हवा और शांत वातावरण सुकून देता है। लोगों को ऐसे समय पर घूमना भी बेहद पसंद आता है। लेकिन आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो मानसून के समय आकर्षक तो लगते हैं। लेकिन बेहद खतरनाक भी हो जाते हैं। इन खतरनाक हिल स्टेशन में मानसून के समय आपको भूलकर भी नहीं जाना चाहिए। क्योंकि यहां जाना जान जोखिम में डालना हो सकता है।

मानसून में सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, खतरनाक भी हो जाती हैं ये जगहें, प्लान बनाने से पहले जान लें लिस्ट

मानसून सबसे खूबसूरत नजारों को लेकर आता है। प्रकृति की खूबसूरत देखने भर से मानों आत्मा तृप्त हो जाती है। चारों तरफ धूला हुआ माहौल, फ्रैश हवा और शांत वातावरण सुकून देता है। लोगों को ऐसे समय पर घूमना भी बेहद पसंद आता है। लेकिन आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो मानसून के समय आकर्षक तो लगते हैं। लेकिन बेहद खतरनाक भी हो जाते हैं। इन खतरनाक हिल स्टेशन में मानसून के समय आपको भूलकर भी नहीं जाना चाहिए। क्योंकि यहां जाना जान जोखिम में डालना हो सकता है।

कुल्लू मनाली

इस लिस्ट में पहला नाम है कुल्लू मनाली का। हिमाचल प्रदेश में बसा ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों का पसंदीदा है। लेकिन मानसून के समय ये जगह खतरनाक हो जाती है। बारिश में कुल्लू मनाली जाने का प्लान आपको भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए, मानसून में यहां भारी लैंडस्लाइड होता है। कई दिनों तक बारिश होने के कारण पहाड़ दरकने लगते हैं। कई बार अचानक बाढ़ आ जाती है या फिर बादल फटने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसलिए बारिश में कुल्लू मनाली घूमने का प्लान न करें।

केदारनाथ

हम आज तक साल 2013 में आई केदारनाथ की घटना को याद करते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। केदारनाथ 11,755 फिट की ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए अगर आप यहां बरसात में जाते हैं, तो ये काफी रिस्की हो जाता है। केदारनाथ पहुंचने के लिए लंबी ट्रैकिंग करनी पड़ती है। कई घने जंगलों से गुजरना पड़ता है। यहां पड़ने वाले झरने और नदियां बारिश में उफान पर होते हैं। मानसून के समय में केदारनाथ जाना खतरे से खाली नहीं है। यहां लैंडस्लाइड का खतरा बहुत बढ़ जाता है। आपको बता दें, केदारनाथ में बरसात के समय एयर ट्रैवल भी बंद हो जाता है।

दार्जलिंग

हम सभी अपनी जिंदगी में एक बार दार्जलिंग जरुर जाना चाहते हैं। अपनी खूबसूरत, ऐतिहासिक महत्व और मनमोहक दृश्यों के लिए फेमस दार्जलिंग लोगों को पसंदीदा है, लेकिन बारिश में मौसम में दार्जलिंग जाना आपके लिए मुसीबत भरा हो सकता है। अगस्त तक दार्जलिंग जाने से आपको बचना चाहिए। इसकी जगह है यहां होने वाली भारी बारिश। बरसात की वजह से दार्जिलिंग में भी जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं होने लगती है। इस मौसम में यहां फिसलन बनी रहती है जिससे दुर्घटनाएं होने के खतरा बढ़ जाता है।

हरिद्वार

उत्तराखंड तमाम खूबसूरत जगहों को समेटे हुए है। इसी में ही हरिद्वार भी एक है, यहां पर लोग बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। लेकिन हरिद्वार में बारिश में जाने से बचना चाहिए। इस मौसम में यहां सबसे ज्यादा बाढ़ का खतरा बढ़ता है। पिछले कुछ सालों में हरिद्वार से ऐसी खतरनाक बाढ़ के मंजर की तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने जाने के का प्लान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यहां बारिश के बाद कई बार बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

शिमला

हिमाचल प्रदेश का शिमला भी बेहद खूबसूरत है, कपल्स बड़ी संख्या में यहां घूमने जाते हैं। लेकिन ये जगह भी मानसून के समय खतरे से खाली नहीं है। पिछले साल शिमला और मंडी क्षेत्र में भारी बाढ़ और उसके बाद लैंडस्लाइड की तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया था। देखते ही देखते घर, दुकानें, कार और न जाने कितने जानवर बाढ़ में समा गए। इस मौसम में हिमाचल के पहाड़ काफी तेजी से दरकने लगते हैं। यहां जाना खतरे से खाली नहीं है।