Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Guru Nakshatra Gochar 2024: बृहस्पति ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिषियों के अनुसार बृहस्पति 20 अगस्त को शाम 5:22 बजे रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं जो 9 अक्टूबर को वे वक्री होंगे।

Guru Nakshatra Gochar 2024: बृहस्पति ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बृहस्पति ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में गुरु कहा जाता है। गुरु को ज्ञान का स्रोत माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है वह उच्च शिक्षित, ज्ञानी और उदार विचारों वाला होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु की कृपा से व्यक्ति में सात्विक गुणों का विकास होता है। वह धनु और मीन राशि का स्वामी है। बृहस्पति के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर पड़ता है। बृहस्पति मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में गोचर करेगा। बृहस्पति और मंगल की मित्रता के कारण मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

इसे भी पढ़िये - Shardiya Navratri 2024: देवी दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी, जानिए कैसा रहेगा ये संयोग

कब किया नक्षत्र में गोचर
ज्योतिषियों के अनुसार बृहस्पति 20 अगस्त को शाम 5:22 बजे रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं जो 9 अक्टूबर को वे वक्री होंगे।

किन राशियों के जातकों को मिलेगा फायदा

मेष राशि
मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में बृहस्पति के गोचर से मंगल की पहली राशि मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। आपको अपने करियर में प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

वृषभ राशि
बृहस्पति इस समय शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में है। वह अगले साल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। बृहस्पति के गोचर से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा और मांगलिक कार्य होंगे। इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि
मंगल के स्वामित्व वाली दूसरी राशि वृश्चिक है। मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में बृहस्पति के गोचर के कारण इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन के कारण इस राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश से फायदा हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा और करियर के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा।