Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को जरूर चढ़ायें ये चार चीजें, पलभर में बन जाएंगे काम

Sawan Somwar 2024: आज से सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए लोग सुबह से मंदिरों की लाइनों में लगें हैं। मान्यता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति के सारे रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं।

सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को जरूर चढ़ायें ये चार चीजें, पलभर में बन जाएंगे काम

Sawan Somwar 2024: आज सावन का पहला सोमवार है।कहते हैं कि महादेव को सावन का महीना बहुत प्रिय होता है। सावन के दिनों में भगवान शंकर की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार में भगवान शिव को क्या-क्या चढ़ाना चाहिए।

भोलेनाथ को जरूर चढ़ाएं बेलपत्र और शमीपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए। कहते हैं कि बेलपत्र को सावन के महीने में शिवलिंग पर चढ़ाने पर हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा भगवान शिव को शमी के पत्ते पसंद होते हैं इसलिए सावन के हर दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

शिवलिंग पर जलाभिषेक का अधिक महत्व

सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले सूर्य देव को जल चढ़ाएं इसके बाद शिवमंदिर जाकर तांबे के पात्र में गंगाजल में सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाए। इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। और भक्तों को सारे कष्टों से दूर रखते हैं।

सावन के महीने में शिवलिंग पर चढ़ाए धतूरा

भगवान शिव को धतूरा काफी पसंद है। इसलिए सावन के महीने में भोलेनाथ को धतूरा जरूर चढ़ाएं इससे हमेशा आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।

दूध और गन्ने के रस से करें जलाभिषेक

सावन के महीने में वैसे तो दूध चढ़ाने की परंपरा है। इसके अलावा शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी तरह की सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि गन्ने के रस से जलाभिषेक करने से सारे रोग कष्ट खत्म हो जातें है।