Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Weird News: 60 साल से सोया ही नहीं है ये शख्स, डॉक्टर भी आजतक पता नहीं कर पाए वजह

Ajab Gazab: एक ऐसा भी इंसान है जो 60 सालों से नहीं सोया है। आइए जानते हैं वियतनाम(Vietnam) में रहने वाले इस शख्स के बारे में जो साठ सालों से नहीं सोया।

Weird News: 60 साल से सोया ही नहीं है ये शख्स, डॉक्टर भी आजतक पता नहीं कर पाए वजह
Image Credit: Goggle

Weird News: आम तौर पर देखा जाए तो एक इंसान को 6 से 7  घंटे की हर दिन की नींद ज़रूरी है। नींद ना पूरी होने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य और दिनचर्या पर बुरा असर पड़ता है। अगले दिन अपना काम सही से करने के लिए एक अच्छी नींद लेना बहुत ज़रूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी इंसान है जो 60 सालों से नहीं सोया है। आइए जानते हैं वियतनाम(Vietnam) में रहने वाले इस शख्स के बारे में जो साठ सालों से नहीं सोया।

थाई एनजोक(Thai Enjauk) ने इंटरव्यू  में बताया अपने ना सोने का किस्सा

यहां बात हो रही है वियतनाम के 80 साल के थाई एनजोक(Thai Enjauk) की। थाई ने हाल ही में फेमस यूट्यूबर ड्यू बिन्स्की(Drew Binskey) को अपना एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि 1962 के बाद से उन्हें कभी नींद नहीं आई। एक रात उन्हें बुखार आया और उसके बाद उन्हें कभी दुबारा सोते हुए उनकी पत्नी और बच्चों ने नहीं देखा।

इन दिक्कतों का करना पड़ता हैं समाना

राइस वाइन का शौक रखने वाले थाई अक्सर ड्रिंक करने के बाद 1-2 घंटे के लिए लेट ते तो हैं लेकिन सो नहीं पाते हैं। उनकी इस ना सोने की बीमारी को इमसोनिया(Insomnia) कहते हैं। आम तौर पर ऐसा होने पर लोगों को मानसिक और शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हालांकि यहां ऐसा कुछ नहीं है। इस बात की जांच करने कई लोग दूर दूर से भी आते हैं और इनके साथ बैठकर रिपोर्ट बनाते हैं। थाई बताते हैं कि वे सोने की इच्छा रखते हैं।