Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Ajmer News: अंगदान दिवस पर कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को अनोखी तरह से किया अंगदान के लिए प्रेरित

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर के राजकीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में अंगदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

Ajmer News: अंगदान दिवस पर कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को अनोखी तरह से किया अंगदान के लिए प्रेरित

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मर कर भी जिंदा रहना है तो हमें अंगदान करना चाहिए। आज देश में हृदय, लीवर, किडनी और आंखों सहित अन्य अंगों की वास्तविक मांग के मुकाबले उपलब्धता बहुत कम है। हमें अपनी सोंच को बदलना होगा। जिस तरह रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उसी तरह अंगदान का महत्व भी आमजन को समझना होगा।

इसे भी पढ़िये - पदग्रहण समारोह तो बहाना था, पूर्व सीएम को हाले-ऐ -दिल सुनाना था, जरा आप भी सुने

हेल्प डेस्क का शुभारम्भ
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर के राजकीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में अंगदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने विशेष रूप से बनाई गई विधानसभा अध्यक्ष हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया। अस्पताल में नवीन लैब का शुभारम्भ किया गया और “एक पेड़ मां के नाम”  कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

अंगदान के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि समाज को अंगदान के प्रति सोंच को बदलना होगा। जिस तरह रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। आमजन स्वप्रेरित होकर रक्तदान कर रहे हैं। उसी तरह हमें अंगदान को भी ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करना होगा। एक व्यक्ति स्वयं तो अंगदान का संकल्प ले ही रहा है, साथ ही दूसरों को भी अंगदान के लिए प्रोत्साहित करें।

‘प्रति वर्ष दो लाख किडनियों की आवश्यकता’
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर हार्ट, लीवर, किडनी, आंखे, पैनक्रियाज और अन्य अंगों की मांग काफी ज्यादा है, जबकि उपलब्धता बहुत सीमित। प्रति वर्ष दो लाख किडनियों की आवश्यकता होती है। इनकी तुलना में महज वर्ष 2022 में 11522 किडनी ही जरूरतमंदों को उपलब्ध हो सकी। इसी तरह 30 से 50 हजार हार्ट और लीवर की मांग की तुलना में उपलब्धता बहुत सीमित है। अंगदान को लेकर आमजन में कई तरह की भ्रांतियां हैं, हमें इन भ्रांतियों को दूर करना होगा। तेलंगाना, तमिलनाडु और कई राज्यों में अंगदान का प्रतिशत बहुत अच्छा है। राजस्थान को भी इस दिशा में आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंगदान की विधिक प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसे सरल बनाना होगा।

सुपर स्पिेस्लिटी सेवाओं का विस्तार
उन्होंने कहा कि अजमेर शहर आने वाले समय में बहुत तेजी से आगे बढ़ने वाला है। यहां कई सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में 200 करोड़ रूपये की लागत से सुपर स्पिेस्लिटी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। टीबी अस्पताल वाली जगह पर सुपर स्पिेस्लिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। इसे आधुनिकतम सुविधाओं से लैस किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि इस बार राज्य बजट में अजमेर को सरकार ने बहुत ही सौगातें दी है। अजमेर को बजट में करीब 1500 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए है। अजमेर में पेयजल, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, खेल महाविद्यालय, आईटी पार्क, सेटेलाइट अस्पताल, सड़क विकास एवं अन्य सुविधाओं पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पूर्व में जेएलएन अस्पताल में कैथ लैब, कॉडियोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी और ऎसी ही कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई । देवनानी ने कहा कि अस्पताल में पार्किंग, शिशु रोग विभाग और मेडिसिन विभाग की नई बिंल्डिग का भी जल्द शुभारम्भ किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई में स्पीकर हेल्प डेक्स का भी शुभारम्भ किया। यह हेल्प डेक्स प्रतिदिन अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों को मार्गदर्शन का काम करेगी। यहां आने वाले प्रत्येक मरीज और परिजनों को उसके रोग के अनुसार विभाग और ओपीडी में जाने की सलाह दी जाएंगी। हेल्प डेस्क पर 24 घंटे कर्मचारी और अधिकारी तैनात रहेंगे। जो पूछताछ के लिए आने वालों को डॉक्टर, दवा व जांच से संबंधित सलाह देंगे। अस्पताल में एक नई लैब का शुभारम्भ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने “एक पेड़ मां के नाम“ की भी शुरूआत की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे भी उपस्थित रहे।