Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Alwar News: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघों की संख्या आपको कर देगी हैरान...

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघों की संख्या इस वक्त सरिस्का में 43 हैं ।सरिस्का का सबसे स्वर्ण काल गत पांच महीने रहा जिसमें 13 नए शावक दिखाई दिए।

Alwar News: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघों की संख्या आपको कर देगी हैरान...

अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण में मौजूद बाघ हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघों की संख्या इस वक्त सरिस्का में 43 हैं।

ये भी पढ़े - श्रीगंगानगर में पेइंग गेस्ट हाउस पर छापेमारी, 9 संदिग्धों को पकड़ा...

सरिस्का का सबसे स्वर्ण काल गत पांच महीने रहा जिसमें 13 नए शावक दिखाई दिए। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सरिस्का में आज अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

हालांकि कोर एरिया में सरिस्का में पर्यटकों का प्रवेश वर्जित है.लेकिन बफर जोन में टाइगर के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू है। सरिस्का के रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. जिसमें संगोष्ठी शामिल है।

इसके अलावा पर्यटकों को भी सरिस्का के बारे में जानकारी दी जा रही है. बफर जोन में सात टाइगर का मूवमेंट है। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अलवर का बफर जोन में बाला किला, प्रताप बंध का इलाका है। अलवर के बफर जोन में पर्यटकों के लिए 19 जिप्सियां रजिस्टर्ड हैं।

जो पर्यटकों के लिए भेजी जा रही हैं.। बरसात का मौसम है शहर के नजदीक होने का फायदा भी पर्यटकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बाघों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ सरिस्का का क्षेत्र भी बढ़ रहा है और सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। लेकिन सरिस्का प्रशासन बाघों की पूरी तरह सुरक्षा कर रहा है।