Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2024 में चमका राजस्थान, इन दो अध्यापकों ने कर दिया कमाल

हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस साल, 5 सितंबर को 50 बेहतरीन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के बलजिंदर सिंह बराड़ और हुकम चंद चौधरी भी शामिल हैं। ये शिक्षक अपने शिक्षण कौशल, समर्पण और छात्रों के जीवन में बदलाव लाने के लिए जाने जाते हैं। 

बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2024 में चमका राजस्थान, इन दो अध्यापकों ने कर दिया कमाल

Best Teacher Award 2024: शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। स्कूल-कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटीज में अध्यापकों के सम्मान में कई बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्रालय भी हर साल 5 सिंतबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देता है। एक बार फिर भारत के टॉप 50 बेस्ट टीचर्स की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जहां राजस्थान के दो टीचरों का नाम शामिल हैं। उन्हें ये अवॉर्ड गुरुवार को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Teacher's Day 2024: जानिए आखिर 5 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं टीचर्स डे ?

राजस्थान के दो टीचरों को मिलेगा अवॉर्ड

बता दें, शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी की गई लिस्ट में राजस्थान के रहने वाले बलजिंदर सिंह बराड़ और हुकम चंद चौधरी ने जगह बनाई है। लिस्ट में नाम आना अध्यापकों की कड़ी मेहनत, लगन और समपर्ण के शिक्षा के क्षेत्र में अमूल योगदान का प्रतीक है। गौरतलब है, सरकार उन शिक्षकों को सम्मानित करती हैं जिन्होंने अपने बलबूते न केवल स्कूली शिक्षा में सुधार किया बल्कि बच्चों का भविष्य भी उज्जवल किया है। सूची में शामिल सभी टीचर्स को 5 अगस्त शाम 4 बजे विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। लिस्ट में शामिल अध्यापक का चुनाव 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठन का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इन 50 अध्यापकों को किया जाएगा सम्मानित

अविनाशा शर्मा (हरियाणा),सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश),पंकज कुमार गोयल (पंजाब),राजिंदर सिंह (पंजाब),बलजिंदर सिंह बराड़ (राजस्थान),हुकम चंद चौधरी (राजस्थान),कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड),चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री (गोवा),चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर (गुजरात),विनय शशिकांत पटेल (गुजरात),माधव प्रसाद पटेल (मध्य प्रदेश),सुनीता गोधा (मध्य प्रदेश),के. शारदा (छत्तीसगढ़),नरसिम्हा मूर्ति एच.के. (कर्नाटक),द्विति चंद्र साहू (ओडिशा),संतोष कुमार कर (ओडिशा),आशीष कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल),प्रशांत कुमार मारिक (पश्चिम बंगाल),उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर),रविकांत द्विवेदी (उत्तर प्रदेश),श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश),डॉ. मिनाक्षी कुमारी (बिहार),सिकेन्द्र कुमार सुमन (बिहार),के. सुमा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह),सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश),चारू शर्मा (दिल्ली),अशोक सेनगुप्ता (कर्नाटक),एच. एन. गिरीश (कर्नाटक),नारायणस्वामी आर (कर्नाटक),ज्योति पंका (अरुणाचल प्रदेश),लेफिज़ो अपोन (नागालैंड),नंदिता चोंगथम (मणिपुर),यांकिला लामा (सिक्किम),जोसेफ वनलालहरूइया सेल (मिजोरम),एवरलास्टिंग पिंगरोप (मेघालय),डॉ. नानी गोपाल देबनाथ (त्रिपुरा),दीपेन खानिकर (असम),डॉ. आशा रानी (झारखंड),जिनु जॉर्ज (केरल),के. शिवप्रसाद (केरल),मिडी श्रीनिवास राव (आंध्र प्रदेश),सुरेश कुनाती (आंध्र प्रदेश),प्रभाकर रेड्डी पेसरा (तेलंगाना),थदुरी संपत कुमार (तेलंगाना),पल्लवी शर्मा (दिल्ली),चारु मैनी (हरियाणा),गोपीनाथ आर (तमिल),मुरलीधरन रमिया सेथुरमन (तमिल),मंतैया चिन्नी बेडके (महाराष्ट्र),सागर चित्तरंजन बागडे आर (महाराष्ट्र)। वहीं सम्मानित होने वाले शिक्षखों में 34 पुरुष, दिव्यांग,16 महिलाएं शामिल हैं।