Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए CM भजनलाल शर्मा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के एकदिवसीय दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज में आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ और अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए CM भजनलाल शर्मा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 25 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' को सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़, मंत्री दिलावर, और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

ये भी पढ़े- सीएम भजनलाल शर्मा ने की ट्रेन से यात्रा, आम लोगों से की खास बातचीत

मदन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोला

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने इस मौके पर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि हर सदस्य को अपने क्षेत्र में संपर्क बनाए रखना चाहिए ताकि आगामी आठ चुनावों में जीत सुनिश्चित की जा सके।

सवा करोड़ सदस्य बनाने का अभियान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले इस अभियान का लक्ष्य एक करोड़ सदस्य बनाने का था, लेकिन अब इसे सवा करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पार्टी के सभी मंडलों और निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बजट में किए गए वादों को करेंगे पूर्ण

मुख्यमंत्री ने जोधपुर शहर में बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन की प्रतिबद्धता भी जताई और कहा कि जो बातें बजट में की गई हैं, उनको पूर्ण करने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह भी किया कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।