Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: 8 करोड़ लोगों को जोड़ने में कामयाब रही BJP, राज्यवर्धन सिंह राठौर बोले-आप सब...

Jaipur: राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जयपुर में बीजेपी के सदस्यता अभियान की बैठक में कार्यकर्ताओं को मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करने का आह्वान किया। बीजेपी ने देशभर में 10 करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

Jaipur News: 8 करोड़ लोगों को जोड़ने में कामयाब रही BJP, राज्यवर्धन सिंह राठौर बोले-आप सब...

खबर जयपुर से है। जहां कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सदस्यता अभियान पर आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने और जनता तक पहुंचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं जाएं। इस दौरान राज्यवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और कहा कि बीजेपी का ये अभियान केवल पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के नहीं बल्कि जनता तक सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए है। 

ये भी पढ़ें- Sawai Madhophur News: मंत्री को टारगेट करना पड़ गया महंगा, सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई कांग्रेस ! पढ़ें पूरा मामला

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित 

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल एक-दो लोग नहीं बल्कि सभी युवाओं को एक साथ आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना होगा। ये एक-एक कर संभव नहीं है। बीजेपी आम जनता की पार्टी है। जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक हर सुविधा को पहुंचाना है और देश को विकसित बनाना है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पूरे संकल्प के साथ आप सभी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान के तहत जोड़ने का काम करें। 

बीजेपी देशभर में चला रही सदस्यता अभियान

बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने बीते 2 सितबंर को देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। जिसके पहले पात्र खुद पीएम मोदी बने थे। इसके बाद अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीजेपी से जोड़ने की अपील की थी। आकंड़ों के अनुसार केवल 8 दिनों के भीतर बीजेपी अपने साथ 8 करोड़ लोगों को जोड़ने में कामयाब रही। ऐसे में समय के साथ ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीजेपी 10 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं।