Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

धौलपुर में डकैत बना रहे थे बड़ी योजना....पहुंच गई पुलिस, दोनों के बीच चली 100 राउंड गोलियां,एक बदमाश गिऱफ्तार

राजस्थान के धौलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई। कुख्यात डकैतों के लिए विख्यात धौलपुर जिले का चंबल क्षेत्र में काफी सालों से डकैतों का राज रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे डकैतों का आंतक कम हो रहा है। फिर भी कुछ ऐसे बदमाश जिले में सक्रिय हैं, जो अलग-अलग समय पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हुए पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते रहते हैं। धौलपुर का कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का और उसका गैंग अक्सर पुलिस को चुनौती देता रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर शुक्रवार को सामने आई, जहां डकैत लुक्का गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।इस दौरान दोनों तरफ से करीब 100 राउंड गोलियां चली। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है। हालांकि डकैत गैंग के अन्य साथी फरार हो गए हैं।

धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग से हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार दिहौली थाना क्षेत्र के जुगईपुरा में कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का की गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में करीब 100 राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि डकैत लुक्का सहित आधा दर्जन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

डकैतों ने चलाई करीब 60 राउंड गोली

थाना प्रभारी परमजीत पटेल ने बताया कि कांस्टेबल अमित शर्मा को सूचना मिली थी कि डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का अपनी गैंग के आधा दर्जन साथियों के साथ जोगाईपुरा गांव में आया हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर डकैत की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर डकैत और उसके साथियों ने करीब 60 राउंड फायरिंग की।डकैत की ओर से हुई फायरिंग के दौरान पुलिस ने बचाव में 45 राउंड फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद डकैत लुक्का के साथ मौजूद उसके साथी सतीश  पुत्र मुंशीलाल गुर्जर निवासी जुगईपुरा को कांस्टेबल सुरेश के अदम्य साहस से पकड़ लिया गया।

सूचना देने वाले को पुलिस देगी इनाम

थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान डकैत लुक्का अपने साथी तहसीला, हनुमान दास, सोनू, सोनू पंडित और विष्णु उर्फ भगत निवासी करका खेरली के साथ भागने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के बाद फरार हुए डकैत गिरोह की तलाश में पुलिस की टीम रवाना की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने सूचना देने वाले का नाम गुप्त रख उसे पुरस्कार देने की घोषणा की है।