Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

धौलपुर में पुलिस और डकैत के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज

धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में 25 हजार रूपए के इनामी डकैत की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डकैत के पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया गोली उसके जांघ में लगी।

धौलपुर में पुलिस और डकैत के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल,अस्पताल में चल रहा इलाज

धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में 25 हजार रूपए के इनामी डकैत की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में डकैत के पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया गोली उसके जांघ में लगी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल डकैत का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस को देखते ही डकैत ने की फायरिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इनामी डकैत राजवीर उर्फ रज्जो पुत्र दीवान सिंह के बसेड़ी इलाके में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्पेशल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही डकैत ने गोली चलाना शुरु कर दिया। डकैत की तरफ से हो रही गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली डकैत की जांघ में जा लगी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल डकैत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस कुछ भी कहने से बच रही

घटना को लेकर पुलिस किसी भी तरह की जानकारी देने से बचती हुई नजर आ रही है। गोली लगने से घायल हुए डकैत पर राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश से भी इनाम घोषित है। घायल डकैत रामविलास धौलपुर की टॉप 10 सूची में दूसरे स्थान पर शामिल है।

रिपोर्ट - राहुल