Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान में भीषण गर्मी बरपा रही कहर, भारत-पाक सीमा पर जवान शहीद,हीट स्ट्रोक बताई गई वजह

भीषण गर्मी से आम इंसानबेहाल है, वहीं देश की सेवा में बार्डर पर तैनात जवान को भी भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखने को मिला है। जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात एक जवान भीषण गर्मी की भेंट चढ़ गया वो वतन की खातिर अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद हो गया। सीमा सुरक्षा बल के इस जवान की मौत का कारण भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है। चिलचिलाती गर्मी में सीमा की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात जवान ने अंतिम सांस तक देश की सेवा में न्यौछावर कर दी।  

बॉर्डर पर 55 डिग्री के पार हुआ तापमान

आपको बता दें कि इन दिनों बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री के पार हो गया है। सेना के अधिकारियों के अनुसार बीएसएफ के जवान की मौत का कारण हीट स्ट्रोक है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 173 वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल में तैनात कांस्टेबल अजय कुमार जो कि सारू गांव जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। रविवार को जवान अजय कुमार सीमा चौकी भानु पर तैनात था और वहां भीषण गर्मी की वजह से उसकी तबियत खराब हो गई।

जवान के पार्थिव शरीर को भेजा गया पैतृक गांव

जवान अजय कुमार ड्यूटी के दौरान तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है। रविवार देर रात जवान के शव को रामगढ़ अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव बीएसएफ के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। शव को रामगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा जोधपुर ले जाया गया जहां से हवाई जहाज के माध्यम से उनके पैतृक गांव सारू ले जाया गया।शाहगढ़ पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल परिसर में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रामगढ़ अस्पताल परिसर में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद 173 वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। इन दिनों बॉर्डर पर तापमान अधिक होने के कारण कई वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें जवान पापड़ सेक रहे हैं तो कही ऑमलेट बना रहे हैं, जिससे आप उस क्षेत्र के तापमान का अंदाजा लगा सकते है। इस समय बॉर्डर आग का दरिया बन चुका है।