Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Vasundhara Raje बोलीं 'जब भी जोधपुर आती 'जीजी' सबसे पहले मिलती थीं,आज जोधपुर अधूरा सा लगा'

Vasundhara Raje: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भावुक होते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए तो नुकसान है ही, लेकिन उनके लिए निजी रूप में भी बड़ी क्षति है। वसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को विधायक देवेंद्र जोशी के घर गईं और परिवार को सांत्वना दिया। 

Vasundhara Raje: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को जोधपुर आईं, तो पहले एयरपोर्ट से सीधे स्व. सूर्यकांता व्यास जीजी के घर पहुंची और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है​ कि सूरसागर की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास 'जीजी' के साथ उनके संबंध राजमाता के समय से हैं। जब वो पहली बार यहां आईं तो जीजी उनसे मिलने वाली पहली महिला थीं। जब भी जोधपुर आईं तो जीजी एयरपोर्ट पर मिलती थीं। उनका चेहरा हमेशा आंखों के आगे घूमता है।

नम आखों के साथ बोलीं वसुंधरा राजे ‘ये मेरा निजी नुकसान’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भावुक होते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए तो नुकसान है ही, लेकिन उनके लिए निजी रूप में भी बड़ी क्षति है। वसुंधरा राजे सिंधिया बुधवार को विधायक देवेंद्र जोशी के घर गईं और परिवार को सांत्वना दिया। आपको बता दें कि सूर्यकांता व्यास हमेशा वसुंधरा राजे समर्थक रहीं थीं। जीजी ने सात चुनाव लड़े, इनमें छह बार वो जीती थीं। 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया था।

जोधपुर को कहा अधूरा!

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा था कि वो जब पहली बार यहां आईं तो जीजी उनसे मिलने वाली पहली महिला थीं। जब भी जोधपुर आईं तो जीजी एयरपोर्ट पर मिलती थीं। उनका चेहरा हमेशा आंखों के आगे घूमता है। एक्स पर वसुंधरा राजे ने लिखा 'प्रिय जीजी, आज जोधपुर आपके बिना अधूरा सा लगा . . . '

ये भी पढ़ें जिहादियों का बदला लेने के लिए जैश ने दी राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

वसुंधऱा से मिलने पहुंचे समर्थक

एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे को अटैन करने के लिए कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक अर्जुनराम, देवेंद्र जोशी, पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। वसुंधरा राजे करीब तीन घंटे तक वह जोधपुर प्रवास पर रहीं, जहां उनसे मिलने के लिए मारवाड़ से उनके समर्थक जोधपुर आए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम राजे 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुईं।