Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

दक्षिणी राजस्थान में गर्मी ने दिखाए तेवर, कोटा सबसे गर्म, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान में 19 अप्रैल यानी कि मतदान के दिन प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और धूल भरी आंधी चली। लेकिन 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी था, लेकिन राहत की खबरों में मामूली बूंदाबांदी के अलावा कहीं बारिश के समाचार नहीं मिले। दक्षिण राजस्थान में गर्मी ने अपना कहर दिखाया। जिसमें कोटा में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, धौलपुर और करौली में भी तापमान 41 डिग्री से ऊपर लुढ़क गया। प्रदेश की राजधानी जयपुर में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 

दक्षिणी राजस्थान में गर्मी ने दिखाए तेवर, कोटा सबसे गर्म, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
राजस्थान में गर्मी के तेवर

राजस्थान में 19 अप्रैल यानी कि मतदान के दिन प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और धूल भरी आंधी चली। लेकिन 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी था, लेकिन राहत की खबरों में मामूली बूंदाबांदी के अलावा कहीं बारिश के समाचार नहीं मिले। दक्षिण राजस्थान में गर्मी ने अपना कहर दिखाया। जिसमें कोटा में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, धौलपुर और करौली में भी तापमान 41 डिग्री से ऊपर लुढ़क गया। प्रदेश की राजधानी जयपुर में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 

अभी पारा और चढ़ेगा

बढ़त तापमान की ये कहानी बीते दिन की ही नहीं है। बीते दो हफ्ते में अलग अलग पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बार-बार मौसम में उतार-चढाव हुआ है। अभी तो गर्मी की शुरुआत है, जबकि पारा अभी और चढ़ेगा। हालांकि मौसम केंद्र जयपुर की ओर से राहत की खबर ये आई है कि 21 और 22 अप्रैल को उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।  लेकिन दिक्कत ये है कि जैसे तेज हवाएं चल रही है, वो बादलों को उठा ले जा रही है। जिससे लू भी काफी तेजी से चल रही है।

राजस्थान के मुख्य शहरों का तापमान यहां देखें

कोटा-  42.3 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर - 41.2 डिग्री सेल्सियस

करौली -  41.1 डिग्री सेल्सियस

भरतपुर - 41.0 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां - 41.0 डिग्री सेल्सियस

जयपुर - 39.6 डिग्री सेल्सियस

पिलानी - 39.2 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा - 38.9 डिग्री सेल्सियस

चूरू - 38.6 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर - 38.6 डिग्री सेल्सियस

डूंगरपुर - 38.5 डिग्री सेल्सियस

जालौर - 38.1 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर - 37.8 डिग्री सेल्सियस

सीकर - 37.5 डिग्री सेल्सियस

डबोक - 37.2 डिग्री सेल्सियस

अजमेर - 37.0 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर - 37.0 डिग्री सेल्सियस

सिरोही - 36.9 डिग्री सेल्सियस

फलोदी - 36.4 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर - 36.0 डिग्री सेल्सियस

गंगानगर - 35.4 डिग्री सेल्सियस

संगरिया - 35.0 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू - 27.4 डिग्री सेल्सियस