Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,बकरी के जरिए आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में नकली नोटों के रैकेट का खुलासा हुआ। एक पशुपालक को 9 लाख रुपये के नकली नोट थमाने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 85 लाख से अधिक के जाली नोट बरामद किए और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,बकरी के जरिए आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

कहते हैं कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी मुसीबत खड़ी कर देती है। ऐसा ही मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है। जहां एक पशुपालक ने बीते 14 अगस्त को 80 बकरियां सुरेंद्र सिंह को बेंची थी। इसके एवज में उसे 9 लाख रुपये मिले। सुरेंद्र सिंह बकरिया लेकर तो चला गया लेकिन जब पशुपालक ने पैसों से भरा बैग खोला तो उसके होश उड़ गए। बैग में असली नहीं बल्कि नकली नोट थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस अधिकारियों ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान CM भजनलाल का मास्टर स्ट्रोक, युवाओं को दिया ये बड़ा तोहफा

पशुपालक को थमाए लाखों के नकली नोट 

जानकारी के अनुसार,पूरा मामला जयपुर के झोटवाड़ा नंदपुरी कॉलोनी का है। यहां रहने वाले सुरेंद्र सिंह बेटे शिव और साथी प्रेमचंद सैनी के साथ जाली नोट छापने का काम करता था। वह नकली नोटों का इस्तेमाल असल जगहों पर कर लोगों को चूना लगाता था। इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब उसने बकरियां खरीदने के बदले 9 लाख के जाली नोट थमा दिये।  

पूछताछ में आरोपियों ने उगले राज

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के पास 500-500 से 9 लाख रुपए की कीमत के जाली नोट बरामद हुए है। आरोपियों के घर से जाली नोटों का जखीरा बरामद हुआ है। जहां लगभग 85 लाख के जाली नोट मिले हैं। वहीं नकली नोट छापने वाले दो प्रिंटर-कटर भी पुलिस ने सीज कर दिये हैं। पुलिस को शक है आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। जिसे देखते हुए सुरेंद्र सिंह उसके बेटे शिवम सिंह और प्रेमचंद सैनी से गहन पूछताछ जा रही है।