Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur news: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में निकालेगा मशाल  

युवा मोर्चा की ओर से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मशाल लेकर जुलूस में सम्मिलित होंगे। प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित मशाल जुलूस ऐतिहासिक स्थलों जैसे कारगिल शहीदों, कारगिल वीरों, युद्ध वीरों के घरों या युद्ध स्मारकों से शुरू होंगे।

Jaipur news: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में निकालेगा मशाल  

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान, हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की। इस वर्ष हम कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मशाल रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़ें - Jaipur news: कैग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गहलोत राज में केन्द्र से कम सहायता मिली, घाटा भी ज्यादा रहा 

प्रदेश भर में निकाले जाएंगे मशाल जुलूस
युवा मोर्चा की ओर से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मशाल लेकर जुलूस में सम्मिलित होंगे। प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित मशाल जुलूस ऐतिहासिक स्थलों जैसे कारगिल शहीदों, कारगिल वीरों, युद्ध वीरों के घरों या युद्ध स्मारकों से शुरू होंगे।

कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक विशाल पार्थ ने बताया कि प्रत्येक मशाल जुलूस का समापन एक प्रमुख स्थान पर ’’विजय दीप’’  प्रज्जवलित कर किया जाएगा। यह विजय दीप 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक लगातार अखंड रूप से 25 घंटे तक प्रज्जवलित रहेगा।

’’विजय दीप’’ की होगी देखभाल
’’विजय दीप’’ की रक्षा के लिए 3 से 4 भाजयुमो कार्यकर्ताओं की टीम बारी-बारी से देखभाल करेगी। ’’विजय दीप’’ पर विद्यालय, महाविद्यालय, विश्व विद्यालयों से एन.सी.सी, एन.एस.एस, स्काउट के युवा छात्र-छात्राओं को कारगिल विजय के नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से गुरूवार 25 जुलाई को शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से अमर जवान ज्योति तक मशाल रैली निकाली जाएगी। 26 जुलाई की शाम को ’’विजय दीप’’ पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 1000 युवा शामिल होंगे और कार्यक्रम में युद्ध वीरों, उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा और साथ ही ’’विजय दीप’’ पर एक प्रदर्शनी भी कारगिल विजय पर आयोजित की जाएगी।