Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: विधायक अमृतलाल मीना के निधन के बाद छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे दिलजस्प, क्या कुछ खास जानते हैं

मीना के निधन के साथ ही विधानसभा में खाली सीटों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सूत्रों ने बताया कि छह सीटों के लिए उपचुनाव अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ कराए जा सकते हैं।

Jaipur News: विधायक अमृतलाल मीना के निधन के बाद छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे दिलजस्प, क्या कुछ खास जानते हैं

राजस्थान में अब छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, क्योंकि सलूंबर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमृतलाल मीना का निधन हो गया है। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद से पांच सीटें खाली हैं, क्योंकि आम चुनाव लड़ने वाले विधायक विजयी हुए हैं। हालांकि, मीना के निधन के साथ ही विधानसभा में खाली सीटों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सूत्रों ने बताया कि छह सीटों के लिए उपचुनाव अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ कराए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िये - Jaipur News: पूर्व आरसीए अधिकारियों पर लगे सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज

इससे पहले जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हो रहे थे उनमें शामिल हैं-

खींवसर
झुंझुनूं 
दौसा 
देवली-उनियारा
चौरासी

प्रभारियों के नाम की पहले ही हो चुकी घोषणा

भाजपा ने उपचुनाव वाली पांच सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा पहले ही कर दी है। पार्टी के एक नेता ने बताया, "अब सलूंबर के लिए प्रभारी की घोषणा जल्द ही की जाएगी।"

2023 के चुनाव में भाजपा ने सलूंबर सीट पर 14,691 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि खींवसर में भाजपा 2,059 वोटों से हारी। चौरासी में भाजपा 69,166 वोटों से हारी, जबकि दौसा में भाजपा फिर 31,204 वोटों से हारी।

झुंझुनू में भाजपा 28,863 वोटों से हारी, जबकि देवली-उनियारा में भाजपा 19,175 वोटों से हारी।