Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur news: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही जारी, जानिए आज क्या कुछ हुआ दिनभर

देवनानी ने कहा कि यह सदन पवित्र स्थल है। यहां पर आप लोग बहस कीजिए और अपनी बात सदन में रखिए, उत्तर मांगिए। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर खड़ा होना ठीक नहीं है। सभी विधायकों को इस पर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विधान सभा में कुछ सदस्य युवा हैं।

Jaipur news: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही जारी, जानिए आज क्या कुछ हुआ दिनभर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधानसभा सदन में विधायकों से कहा कि यह सदन है। इसे सदन के रूप में ही लीजिए और सदन की गरिमा को बनाये रखने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बहस के मध्य सीट पर बैठकर तेज आवाज में बात ना करें। उन्होंने कहा कि सभा में व्यवधान ना करें। सदन में बैठकर तेज आवाज में बात करने वाला व्यवहार ठीक नहीं है।

ये भी पढे़ं - Sawaimadhopur news: विष्णु प्रजापत हत्याकाण्ड मामला, परिजन और ग्रामीण धरने पर, एक महीने बाद भी नहीं मिला न्याय

देवनानी ने कहा कि यह सदन पवित्र स्थल है। यहां पर आप लोग बहस कीजिए और अपनी बात सदन में रखिए, उत्तर मांगिए। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर खड़ा होना ठीक नहीं है। सभी विधायकों को इस पर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विधान सभा में कुछ सदस्य युवा हैं। वे छात्रसंघ से सीधे विधान सभा चुनाव में निर्वाचित होकर आए हैं। इन युवा विधायकों को भी आप लोगों को सदन में मर्यादित व्यवहार के लिए समझाना होगा। सदन नियमों और परम्पराओं से चलता है।  

देवनानी ने कहा कि इस पवित्र सदन में जनता ने विधायकों को चुनकर भेजा है। यहां की कुछ मर्यादाएं हैं, यहां के कुछ नियम हैं। जनता की हमसे बहुत कुछ अपेक्षाएं हैं। देवनानी ने कहा कि सभी विधायकों को सदन में नियमों का पालन करना होगा।

देवनानी ने कहा कि सदस्य जो एक-दूसरे की सीट पर जाकर बातचीत करते हैं, उस पर भी स्वयं अपने आप पर रोक लगायें। किसी सदस्य को किसी मंत्री से मिलना है, तो उनके कमरों में जाकर मिलें। सदन की व्यवस्था को बनाये रखने में सभी सहयोग करें। देवनानी ने सदस्यों से अनुरोध किया कि सदन के नियमों का पालन करें।