Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को पढ़ाया मर्यादा और शिष्टाचार का पाठ

देवनानी ने विधायकों से कहा कि वे सभी राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन संबंधी नियम के नियम 269 को पढ़ें और उन नियमों को अमल में लाएं। इससे सदन की गरिमा बनेगी और आम लोगों में अच्छा संदेश जायेगा।

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को पढ़ाया मर्यादा और शिष्टाचार का पाठ

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में व्यवस्था बनाये रखने के लिये विधायकों से कहा कि वे सदन की गरिमा को बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सदन नियमों और परम्पराओं से चलता है। देवनानी ने कहा कि इस पवित्र सदन में जनता ने विधायकों को चुनकर भेजा है। यहां की कुछ मर्यादाएं हैं, यहां के कुछ नियम हैं। जनता की हमसे बहुत कुछ अपेक्षाएं है। देवनानी ने कहा कि सभी विधायकों को सदन में नियमों का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें - विधानसभा में राज्य सरकार ने पेश किया डाटा, 2021 से प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ 14,731 यौन अपराध दर्ज

देवनानी ने विधायकों से कहा कि वे सभी राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन संबंधी नियम के नियम 269 को पढ़ें और उन नियमों को अमल में लाएं। इससे सदन की गरिमा बनेगी और आम लोगों में अच्छा संदेश जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस नियम को सभी सदस्यगण पढकर आयेंगे तो सदन को चलाने में सुविधा रहेगी और सदन की गरिमा भी बनी रहेगी। देवनानी ने कहा कि सदन में बैठते और उठते समय शिष्टाचार का ध्यान रखें।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि जो भी सदस्यगण एक-दूसरे की सीट पर जाकर बातचीत करते हैं, उस पर स्वंय अपने आप ही रोक लगायें। कोई भी सदस्यगण को किसी मंत्रीगण से मिलना है तो उनके कमरों में जाकर मिले। सदन की व्यवस्था को बनाये रखने में सभी सदस्यगण सहयोग करें। देवनानी ने सदस्यों से अनुरोध किया कि सदन के नियमों भी का पालन करें।

काव्य संग्रह का विमोचन 
वहीं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में पूर्व विधायक तरूण राय कागा के नव प्रकाशित काव्य-संग्रह माटी की महक का विमोचन किया। देवनानी ने कवि तरुण राय कागा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। देवनानी को कागा ने बताया कि कविता संग्रह में 101 कविताओं का संकलन किया है। इस मौके पर युवराज कागा और गर्वित कागा मौजूद थे।