Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

नाराज बीबी का मूड ठीक करने के लिए पति ने किया ये काम...लेकिन तभी एंट्री होती है पुलिस की

ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला ने बाँध में छलाँग लगा दी। सूचना मिलते ही कांस्टेबल मनोज व कांस्टेबन तर्जन घटना स्थल पर पहुँचे।

नाराज बीबी का मूड ठीक करने के लिए पति ने किया ये काम...लेकिन तभी एंट्री होती है पुलिस की

धौलपुर। परिवार में लड़ाई झगड़ा होने पर पत्नी का मूड ठीक करने के लिए शनिवार दोपहर को लगभग 12 बजे गाँव उलासपुरा सरमथुरा निवासी बीरबल अपनी पत्नी अंकिता को घुमाने पार्वती बांध पर लेकर गया। लेकिन बांध पर उस समय हड़कंप मच गया जब अंकिता ने अचानक बांध में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़िए- Ajmer News: आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने देखी भूमि, दिए पैमाइश के निर्देश 

 ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे एक महिला ने बाँध में छलाँग लगा दी। सूचना मिलते ही कांस्टेबल मनोज व कांस्टेबन तर्जन घटना स्थल पर पहुँचे। जहां कांस्टेबन तर्जन ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने के लिए बांध में छलाँग लगा दी और महिला को पकड़ लिया। वहीं कांस्टेबल मनोज ने रस्सी का इंतजाम करते हुए सहकर्मी तर्जन के लिए रस्सी फेंकी। जिसकी सहायता से महिला को बाहर निकाला गया। जिसके बाद महिला को पीएससी आँगई ले जाया गया।

 जहाँ डॉ. उमेश सिकरवार ने बताया कि महिला को लाने में अगर 5 मिनट की भी देरी हो जाती तो महिला को बचाना संभव नहीं हो पाता। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को बाड़ी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला खतरे से बाहर है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का कल शाम को घर में पति और अन्य परिजनों से झगड़ा हो गया था। जिस पर पति उसे मनाने और उसका माइंड ठीक करने के लिए बांध पर घूमाने लाया था।

पार्वती बांध पर उत्पात मचाते 6 जने गिरफ्तार, 15 वाहन जप्त

पार्वती बांध में इन दिनों पानी की आवक अधिक है। जिसके चलते बार बार गेट खोले जा रहे है। ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ो लोग बांध पर घूमने आ रहे है। जिस कारण ऐतिआतन रूप से आँगई थाना पुलिस द्वारा लोगो की सुरक्षा के लिए गश्त व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके चलते थाना पुलिस द्वारा उत्पात मचाने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। वही 15 वाहनों को एमवी एक्ट के तहत जप्त किया गया है।

रिपोर्ट राहुल शर्मा