Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, पटरी पर लौट रही स्वास्थ्य सुविधाएं

कोटा मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का जघन्य कांड हुआ है। इसके विरोध में संपूर्ण देश के डॉक्टर न्याय की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।

Kota News: सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, पटरी पर लौट रही स्वास्थ्य सुविधाएं

कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या के मामले में हड़ताल पर चल रहे देश भर के डॉक्टर्स से सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद अधिकांश जगहों पर हड़ताल खत्म हो गई है। कोटा में भी डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है और काम पर लौट आए हैं। इमरजेंसी, ओपीडी और आपरेशन सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है।

इसे भी पढ़िये - झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

 रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी जानकारी

कोटा मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का जघन्य कांड हुआ है। इसके विरोध में संपूर्ण देश के डॉक्टर न्याय की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स से काम पर लौटने की अपील की है। साथ ही मामले में गंभीरता से प्रसंज्ञान भी लिया है। ऐसे में आम जन के हितों को देखते हुए डॉक्टर फिर से काम पर लौटे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि कोलकाता रेप एंड मर्डर मामले में पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलेगा।